कई राज्यों ने अपनाया नीट
नीट को कई राज्यों ने अपनाया हैं। इनमें राजस्थान सहित गुजरात, यूपी, नई दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, आंध्र प्रदेश सहित अन्य प्रांत शामिल हैं। पहले इन राज्यों में प्री. मेडिकल टेस्ट होता था। इसके चलते विद्यार्थियों को केंद्र और राज्य स्तरीय मेडिकल कॉलेज में दाखिलों के लिए अलग-अलग पेपर देने पड़ते थे। तत्कालीन यूपीए सरकार के कार्यकाल में नीट परीक्षा को ही मेडिकल कोर्स में प्रवेश का आधार बना दिया गया।