29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

News for students: ऑनलाइन होगी जेईई एडवांस-2019 परीक्षा

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 22 Oct 2018, 7:20 AM IST

jee advance 2019

jee advance 2019

अजमेर.

देश के विभिन्न आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस-2019 परीक्षा ऑनलाइन होगी। मई के दूसरे पखवाड़े में दो पारियों में यह परीक्षा कराई जाएगी।

देश के विभिन्न आईआईटी में दाखिलों के लिए जेईई एडवांस परीक्षा होती है। इसमें सीबीएसई (अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की जेईई मेन्स में उत्तीर्ण करीब 2.24 लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं। इस साल आईआईटी कानपुर ने यह परीक्षा कराई थी। अगली बार भी देश की किसी आईआईटी को परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

कम्प्यूटर पर होगी परीक्षा

अब तक जेईई एडवांस (पूर्व में आईआईटी जेईई) परीक्षा ऑफलाइन कराई जाती रही है। आईआईटी कानपुर ने इस साल पूरे देश में जेईई एडवांस परीक्षा ऑनलाइन कराई। इसकी कामयाबी को देखते हुए अगले साल भी ऑनलाइन परीक्षा होगी। विद्यार्थियों को कम्प्यूटर पर परीक्षा देनी होगी। इसके लिए बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप कम्प्यूटर लगाए जाएंगे। सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेज, केंद्र अथवा राज्य सरकारी की किसी कम्प्यूटर संस्थान में केंद्र बनाए जाएंगे।

दो पारियों में परीक्षा
2019 में मई में होने वाली परीक्षा दो पारियों में होगी। पेपर-1 सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और पेपर-2 दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा। परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीयन अप्रेल 2019 में प्रारंभ होंगे।