29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर में खाली हुए Banks के एटीएम, कैश के लिए भटक रहे लोग

अधिकांश जगह के एटीएम खाली मिले जबकि कुछ के शटर नीचे गिरे पाए गए ।
less than 1 minute read
Google source verification
no cash in bank atm in ajmer.

no cash in bank atm in ajmer.

शहर के विभिन्न मार्गों व क्षेत्रों में स्थापित एटीएम में नोट खत्म हो गए। एेसे में नोट निकालने के लिए नागरिकों को इधर-उधर चक्कर लगाने पड़े।

दोपहर बाद से रात्रि तक लोग नोट निकालने के लिए परेशान नजर आए। पत्रिका की टीम ने विभिन्न एटीएम पर जाकर पड़ताल की तो पाया कि अधिकांश जगह के एटीएम खाली मिले जबकि कुछ के शटर नीचे गिरे पाए गए ।

केस एक

स्टेशन परिसर स्थित एटीएम में रात 10 बजे कोई कैश नहीं था। बाहर खड़े लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि हमें बाहर यात्रा करनी है, उसके लिए टिकट खरीदना है मगर यहां कैश ही नहीं है।

केस दो

कचहरी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक एवं आदर्श को-ऑपरेटिव सोसायटी बैंक में कैश नहीं था। बाहर खड़े गार्ड ने बताया कि कैश नहीं है। बाद में पीएनबी का एटीएम बंद हो गया। उसका शटर बंद हुआ मिला।

केस तीन

एसबीआई की मुख्य शाखा के एटीएम में भी कैश नहीं था। शहर की सबसे बड़ी शाखा होने के बावजूद लोगों को निराशा हाथ लगी। इसके बावजूद लोगों की कतार लगी थी।

केस चार

वैशाली नगर अरबन हाट बाजार के निकट स्थित एटीएम में भी कैश नहीं था। शटर गिरा हुआ था। एेसे में लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग