16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रपति की यात्रा..दरगाह को कराया जाएगा खाली, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

वहीं पुलिस ने दरगाह बाजार और दरगाह परिसर को व्यू कटर्स (टेंट व पर्दे) से ढकने का इंतजाम किया है।

2 min read
Google source verification
tight security during president visit ajmer

tight security during president visit ajmer

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की 14 मई को प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर पुलिस व खुफिया एजेंसी हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा को लेकर पुलिस ने वीवीआईपी रूट का डोर-टू-डोर सर्वे का काम शुरू किया है। इसमें मार्ग में आने वाली दुकानों, मकान और होटलों में रहने वाले लोगों की जानकारी के साथ पड़ताल की जाएगी। वहीं यहां ठहरने वाले लोगों की गतिविधि पर नजर रखा जाएगा। यह प्रक्रिया अगले चार दिन तक चलेगी।

जानकारी अनुसार वीवीआईपी यात्रा में सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पुष्कर, अजमेर दरगाह क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान और डोर-टू-डोर सर्वे शुरू किया है। सर्वे में दरगाह, गंज थाना क्षेत्र में वीवीआईपी मार्ग पर आने वाले होटल, दुकान और मकानों को शामिल किया है। पुलिस यहां रहने वाले लोग, किरायदार, व्यापारी का ब्यूरो जुटाने के साथ उनकी गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने पुष्कर सरोवर, ब्रह्मा मंदिर , ख्वाजा साहब की दरगाह, सर्किट हाउस को सुरघा घेरे में ले लिया है।

तैनात होंगे हथियारबंद कमांडो
पुलिस ने राष्ट्रपति का काफिला जिस मार्ग से गुजरेगा उस मार्ग को सुरक्षा में घेरे में लिया है। मार्ग की तमाम ऊंची इमारतों पर कमांडों तैनात किए जाएंगे। वहीं पुलिस ने दरगाह बाजार और दरगाह परिसर को व्यू कटर्स (टेंट व पर्दे) से ढकने का इंतजाम किया है। ताकि वीवीआईपी मूवमेंट पर किसी की नजर ना पड़े।

डेढ़ घंटे खाली होगी दरगाह

राष्ट्रपति की अजमेर यात्रा में पुष्कर सरोवर पूजन, ब्रह्मा मंदिर दर्शन के बाद दरगाह जियारत का कार्यक्रम है। जियारत के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से दरगाह बाजार बंद करवाया जाएगा। वहीं ख्वाजा साहब की दरगाह को डेढ़ घंटे पहले खाली करवाने का कार्यक्रम है। मालूम हो कि वीवीआईपी यात्रा के दौरान दरगाह को खाली कराने का नियम है। इस दौरान पासधारक खादिम को छोड़कर कोई भी दरगाह में नहीं रहता है।

वीवीआईपी यात्रा को लेकर सुरक्षा के तमाम इंतजाम को जांचा परखा जा रहा है। मार्ग के सभी मकान, दुकान, होटल की तलाशी ली जा रही है। जहां-जहां राष्ट्रपति जाएंगे वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

-राजेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक