
...अब बैंक के खाते भी हो गए खाली
बीसी घोटाला : बीसी संचालक के सैकड़ों चैक हुए बाउंस, सैकड़ों महिलाएं पहुंची कलक्ट्रेट, परिवार की गिरफ्तारी की मांग
अजमेर. बीसी व सोसायटी संचालक प्रमोद गुप्ता ने फरार होने से पहले सैकड़ों लोगों को लाखों रुपए के चेक बांट दिए ।बैंक में रकम नहीं होने पर अनादरित (बाउंस) हुए चेक लेकर महिलाएं मंगलवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) सरितासिंह को ज्ञापन सौंपकर गुप्ता के परिवार की भी गिरफ्तारी की मांग की।
पार्षद रेखा पिंगोलिया के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक के नाम का ज्ञापन एएसपी (शहर) सरिता सिंह को दिया। इसमें बताया कि अलवर गेट थाना पुलिस ने बीसी संचालक प्रमोद गुप्ता को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन गुप्ता ने गिरफ्तारी से पहले अपने परिवार के सदस्यों को महफूज स्थान पर पहुंचा दिया। गुप्ता का परिवार उनकी मेहनत की कमाई से मौज कर रहे हैं जबकि गुप्ता के बीसी व सोसायटी में उसके परिवार के लोग गीता गुप्ता, विकास गुप्ता, विजय गुप्ता, सपना गुप्ता, किरण गुप्ता और संजय कौशिक भी शामिल थे। परिवार के सदस्यों के नाम पर करोड़ों रुपए बैंकों में जमा कर पूरे परिवार के साथ शहर छोड़ कर भाग गए। उन्होंने मांग की कि गुप्ता के परिवार के सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाए। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही आमजन व गरीब परिवार के पैसों की वसूली संभव हो सकेगी।
पासपोर्ट जब्ती की मांग
पिंगोलिया ने बताया कि गुप्ता परिवार विदेश जाने की फिराक में है। पुलिस ने थोड़ी भी ढिलाई बरती तो गुप्ता का परिवार देश छोड़कर निकल जाएगा। उन्होंने गुप्ता के परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी और उनके पासपोर्ट जब्त की कार्रवाई करने की मांग की। पीडि़त महिलाओं ने बताया कि गुप्ता ने 15 अप्रेल को फरार होने से एक रात पहले तक लोगों को अपने घर, दुकान से लाखों रुपए की देनदारी की एवज में चेक काट कर दिए। जिन लोगों को चेक मिले वे बैंक पहुंचे तो चैक अनादरित हो गे।
क्लब करेंगे प्रकरण
पार्षद रेखा पिंगोलिया ने बताया कि बीसी धोखाधड़ी मामले में पुलिस अनुसंधान में जुटी है। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने प्रकरण में शेष पीडि़तों के दस्तावेज भी मांगे हैं ताकि उन्हें भी दर्ज प्रकरण की फाइल में क्लब किया जा सके।
Published on:
24 Apr 2019 01:12 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
