29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब प्रदेशभर में बिकेगा अजमेर में तैयार मसाला उत्पाद

राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र, हर तरह की डिश के मसाला पैकेट में होंगे उपलब्ध, मैथी की चाय डायबिटीज का करेगी खात्मा, भारतीय खाद्य संरक्षण एवं मानक प्राधिकरण का मिला लाइसेंस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 24 Oct 2019, 8:01 AM IST

अब प्रदेशभर में बिकेगा अजमेर में तैयार मसाला उत्पाद

अब प्रदेशभर में बिकेगा अजमेर में तैयार मसाला उत्पाद

चन्द्र प्रकाश जोशी

अजमेर. राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र तबीजी में विभिन्न प्रकार के मसाला उत्पाद अब प्रदेशभर में बिकेंगे। इसके तहत विभिन्न डिश के लिए अलग से मसाले तैयार किए गए हैं जो किसी भी डिश में तड़का बढ़ाएगा। किसानों की फसलों से संवर्धित उत्पाद तैयार कर उनकी आय को बढ़ाने के लिए यह कारगर साबित होगा। उत्पाद बेचने के लिए अब राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र, अजमेर को भारतीय खाद्य संरक्षण एवं मानक प्राधिकरण का लाइसेंस मिल गया है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र तबीजी अजमेर ने बीजीय मसालों के सवंर्धित उत्पादों के गुणवत्तापूर्ण विक्रय के लिए भारतीय खाद्य संरक्षण एवं मानक प्राधिकरण (एफ.एस.एस.ए.आई.) का लाइसेंस प्राप्त किया है। पिछले कुछ सालों से तीबीजी केन्द्र की ओर से मसाला फसलों से कई तरह के उत्पाद तैयार किए गए हैं, जिनमें शीतल पेय से लेकर रसोई में जायका बढ़ाने के उत्पाद भी शामिल हैं। यही नहीं शूगर के मरीजों के लिए भी खास उत्पाद तैयार किया गया है। संस्थान किसानों की आय वृद्धि के साथ-साथ जन सामान्य को औषधीय गुणों से युक्त गुणवत्ता से परिपूर्ण प्रसंस्कृत उत्पादों के अनुसंधान पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।

इन डिश के मसाले तैयार
गरम मसाला, चना मसाला, राजमा मसाला, सांभर मसाला, सब्जी मसाला, चाट मसाला, पावभाजी मसाला, शाही पनीर मसाला, चाय मसाला, जल जीरा पाउडर, कसूरी मैथी आदि के मसाले तैयार किए हैं। यह सभी केन्द्र की ओर से विक्रय किए जा रहे हैं।

कोका-पैप्सी का विकल्प भी बिकेगा

कोका कोला-पेप्सी सहित अन्य पेय पदार्थ के विकल्प के रूप में धनिया स्क्वैश, सौंफ स्क्वैश तथा धनिया मिक्स सौंफ स्क्वैश पेय पदार्थ भी बाजार में बिकेगा।

आमजन को यह फायदा

राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र तबीजी के मसालों की बाजार दर से कम कीमत होगी। व्यावसायिक प्रतिस्पद्र्धा का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। गुणवत्ता वाले गारंटी के साथ मसाले मिल सकेंगे। मिलावट जैसी शिकायतें नहीं रहेगी। सौ फीसदी शुद्धता का भरोसा रहेगा।

शूगर से निजात के लिए चाय मैथी

शूगर (डायबिटीज) के मरीजों एवं प्रभावित लोगों के लिए केन्द्र की ओर से चाय मैथी तैयार की गई है। इसके पाउच भी जल्द बाजार में उपलब्ध होंगे। केन्द्र की ओर से विक्रय शुरू कर दिया गया है। यह चाय नहीं पीने वालों के लिए भी विकल्प के रूप में बनाई गई है।, जो डायबिटीज का खात्मा करेगी। यही नहीं मैथी के कम मीठे, नमकीन बिस्किट भी मिलेंगे।

इनका कहना है

संस्थान की ओर से स्थापित मसाला पार्लर में उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध हैं। प्रदेश भर में भी कोई इन उत्पाद का विक्रय करना चाहता है तो संपर्क कर सकता है।

डॉ. गोपाल लाल, निदेशक रा.बी.अ. केन्द्र तबीजी- अजमेर