
post office,post office,post office
अजमेर. डाक विभाग ने महिला शक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों के एक डाकघर को पूरी तरह महिला डाकघर(women's post office ) के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। डाक विभाग राजस्थान (दक्षिणी क्षेत्र) के तहत रा’य में अजमेर, कोटा, बांरा, झालावाड़, टोंक,बंूदी, बांसवाड़ा, डूंगपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर तथा चित्तौड़ जिले में एक-एक महिला डाकघर खोले जाएंगे। यहां पोस्ट मास्टर से लेकर सहायक कर्मचारी तक सभी महिला कर्मचारी ही लगाए जाएंगे। विभाग ने सभी जिलों सीनियर पोस्ट मास्टरों से महिला डाकघरों की सूची मांगी है। वर्तमान में डाक विभाग राजस्थान दक्षिणी क्षेत्र के तहत मुख्यालय स्तर पर कलक्ट्रेट स्थित कचहरी डाकघर को सम्पूर्ण महिला डाकघर के रूप में पिछले कई सालों से संचालित किया जा रहा है।
हर घर तक जाएगा विभाग
डाक विभाग राजस्थान दक्षिण क्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल (पीएमजी) राम भरोसा के अनुसार विभाग की योजना हर घर को विभाग से जोडऩे की है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बचत खाता, प्रधानमंत्री जीवन ’योति, सुरक्षा बीमा, पेंशन योजना तथा आईपीबी के तहत घर-घर जा का खाते खोले जा रहे हैं।
ई-कॉमर्स पर जोर
डाक विभाग राजस्थान दक्षिणी क्षेत्र के तहत आने वाले जिलों में अब ई-कॉमर्स पर जोर देगा। इससे उपभोक्ताओं को पार्सल की बेहतर सुविधा मिलेगी। विभाग इसके लिए बल्क कं’यूमर के घर-घर जाएगा।
4 हजार 439 आधार कार्ड बनाए
डाक विभाग राजस्थान दक्षिणी क्षेत्र के तहत 1 अप्रेल से 17 सितम्बर तक 4 हजार 439 आधार नामांकन किए गए हैं जबकि 15 हजार 70 में संशोधन किए गए हैं। अजमेर में 667, ब्यावर में 2069, भीलवाड़ा में 352, चित्तौडग़ढ़ में 254,डूंगरपुर में 125, कोटा मेंं 134, टोंक में 164, उदयपुर में 674 आधार नामांकन हुए। पिछले 10 दिनों में नसीराबाद डाकघर में ही 331 आधार कार्ड बनाए गए।
Published on:
25 Sep 2019, 5:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.