अजमेर.अजमेर विकास प्राधिकरण ada ने Master Plan मास्टर प्लान-2033 (प्रारूप) को तैयार करने के लिए आमजन से पुन: आपत्तियां Objections व सुझाव मांगे हैं। नगरीय विकास विभाग के आदेश पर अजमेर रीजन के मास्टर डवलपमेंट प्लान-2033 के सम्बन्ध में नवीन प्रारूप तैयार करने के लिए समिति गठित की गई थी। कमेटी की अनुशंषा पर अजमेर रीजन का मास्टर डवलपमेंट प्लान-2033 का नवीन प्रारूप पर 10 सितम्बर 2020 से 9 अक्टूबर 2020 तक नए सिरे से आपत्तियां व सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। सुझाव लिखित रूप से प्रस्तुत किए जा सकते हैं डाक द्वारा भी भेजे जा सकते हैं। अजमेर रीजन के मास्टर प्लान-2033 नीवन प्रारूप में अजमेर रीजन के अन्तर्गत कुल 118 ग्रामों में से राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित किशनगढ़ मास्टर प्लान-2031 में अधिसूचित नगरीय क्षेत्र के 25 गंाव तथा पुष्कर मास्टर प्लान-2031 के नगरीय क्षेत्र में अधिसूचित 15 गावों को छोडकऱ 78 गांव शामिल किए गए हैं। इनमें नसीराबाद तहसील के 3 गांव तथा तहसील पीसांगन के 44 गांव शामिल हैं। 10 नवम्बर 2020 तक अजमेर शहर के प्रारूप मास्टर प्लान-2033 को आपत्ति/ सुझाव के परिप्रेक्ष में जांच कर,अंतिम रूप तैयार कर मास्टर प्लान को अजमेर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।
जोनल प्लान भी नहीं