धौलपुर. प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत तीन चार पहले आए लक्ष्यों को पूरा करने में धौलपुर जिला करीब पहुंच गया है, लेकिन नए आवेदनों को लेकर अभी सरकारों की ओर से कोई लक्ष्य नहीं मिलने के कारण स्वीकृति की बाट जोह रहे हैं। ऐसे में पंचायत समितियों में नए आवेदन लेकर ऑनलाइन भी किए हुए हैं व सर्वे भी किया जा रहा है। जैसे ही लक्ष्य मिलेंगे, उनको वरीयता के अनुसार लाभार्थियों को राशि स्वीकृत की जाएगी।