
स्वच्छता में सहयोगियों को पालिका ने किया सम्मानित
बाड़ी. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नगरपालिका ने शहर में स्वच्छता में सहयोग करने वाले स्वच्छताग्राहियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि होतम सिंह, अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप, पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा शर्मा, हजारी लाल नागर ने बाबू महाराज व धनोरा रोड पर स्वच्छताग्राहियों का सम्मान किया। इस दौरान प्रशस्ति पत्र, पुष्प गुच्छ व डस्टबिन भेंट की गई। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि सभी शहरवासी कचरे को कचरा पात्र में डालें, जिससे साफ-सफाई बनी रहे। यह सभी की जिम्मेदारी है।
इनका हुआ सम्मान
इस दौरान कृष्णा शर्मा, हजारी लाल, लाल सिंह कुशवाह, नेमीचंद्र शास्त्री, राजवंती, बैकुंठी, सुनीता, रिहाना, भावना, शकुंतला आदि का सम्मान किया गया।इस दौरान वाणी की सहयोगी संस्था बेसिक्स मुंसिपल वेस्ट वेंचर्स संस्था के व्यवस्थापक जितेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि संस्था द्वारा समस्त स्वच्छताग्राहियों का चयन किया गया। इस दौरान बेसिक्स से सिटी इंचार्ज हरिसिंह राजपूत, जितेंद्र सूर्यवंशी, घनश्याम नागर, कृष्णा लोधी, किशोरी भठेले, कविता, प्रमोद कुमार, ब्रजमोहन, मोनिका शर्मा, अनिता मौजूद रहीं।
Published on:
29 Sep 2021, 1:45 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.