29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली की पदयात्रा में जुड़ा कारवां,झलकी जैन संस्कृति

जिनेन्द्र प्रतिमा पर पंचामृत अभिषेक, पचरंगी पताकाएं लहराई और जयघोष की रही गूंज, बैण्डबाजे की समधुर स्वर लहरियों के साथ बढ़ चले कदम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 7 Oct 2019, 12:04 AM IST

Panchamrit Abhishek on Jinendra statue

ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली में जिनेन्द्र प्रतिमा पर अभिषेक करते श्रावक।

अजमेर. ज्ञानोदय तीर्थक्षेत्र नारेली के लिए पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। श्रीजी की प्रतिमा पर पंचामृत अभिषेक ( panchamrit-abhishek) किए गए। इस दौरान जिनेन्द्र देव के जयकारें गूंजते रहे। रविवार सुबह पदयात्रा सोनीजी की नसियां से रवाना हुई।

यहां तडक़े से ही जैन समाज ( jain samaj) के हर आयु वर्ग के युवक, महिलाएं व बच्चे पीत व धवल वस्त्र पहन कर शामिल हुए। किसी के हाथ में पचरंगी ध्वजा थी तो कोई जयघोष करता शामिल हुआ।

प्रचार प्रसार संयोजक राजकुमार पाण्ड्या ने बताया कि सुबह6.30 बजे प्रेमचन्द साहबजाज ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। पदयात्रा आगरा गेट, नयाबाजार चौपड़, चूड़ी बाजार, गांधी भवन, मदारगेट, पड़ाव, आदिनाथ मार्ग, केसरगंज जैन मन्दिर, मार्टिनल ब्रिज, पाल बिचला जैन मन्दिर, श्रीनगर रोड, पाश्र्वनाथ जैन मन्दिर नाका मदार, जिनशासन तीर्थ क्षेत्र होते हुए ज्ञानोदय तीर्थ नारेली पहुंची।

पदयात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत

पदयात्रा में घोड़े पर श्रावक जैन पताका लेकर, बग्गी पर आचार्य विद्यासागर महाराज व मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के चित्र एवं बैण्ड, ढोल, ब्राहमी महिला मण्डल की महिलाएं हाथ में अष्ठ प्रतिहार सहित हजारों श्रद्धालु भगवान के जयघोष करते चल रहे थे। पदयात्रा का शहर के प्रमुख चौराहे, सडक़ व रास्ते में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

पदयात्रा के पहुंचने पर ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष मनीष गदिया ने अगुवानी की। न्यायधीश आर. जी. गुप्ता, जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिल जैन, पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय जैन व दीपक कुमार पालीवाल सहित समाज के कई अतिथि उपस्थित रहे।

बढ़ारी परिवार को अभिषेक का लाभ

शांतिनाथ भगवान के कलशाभिषेक करने का सौभाग्य रमेश चन्द सुरेश चंद पॉण्डया, नाथूलाल दीपक कुमार पालीवाल, राजेन्द्र कुमार ब्रजेश कुमार, वीरेन्द्र कुमार व पंकज कुमार बढ़ारी परिवार को प्राप्त हुआ। ज्ञानोदय तीर्थक्षेत्र कमेटी के आजीवन सदस्य बनने पर राजकुमार अमित कुमार पॉण्डया का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

पदयात्रा में किशनगढ़, केकड़ी, ब्यावर, नसीराबाद, मोराधड़ी, सरवाड़, पीसागंन, बीर, अरांई आदि कई स्थानों से हजारों श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुनील ढिलवारी, मनीष गदिया, अतुल ढिलवारी, दीपक ढिलवारी, कपिल दनगसिया, राकेश घीया आदि उपस्थित रहे। संचालन सुकांत जैन ने किया।