प्रथम चरण में पीसांगन पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों के 264 वार्ड, भिनाय की 25 ग्राम पंचायतों के 271 वार्ड, जवाजा की 46 ग्राम पंचायतों के 396, अजमेर ग्रामीण की 30 ग्राम पंचायतों के 332 वार्डों में चुनाव होंगे। इसी दिन श्रीनगर पंचायत समिति की 10 ग्राम पंचायतों के 116 वार्डों के चुनाव होंगे।
READ MORE : राजनीति : फिर कैसे होगी आधी आबादी की पूरी भागीदारी द्वितीय चरण में श्रीनगर पंचायत समिति की 18 ग्राम पंचायतों के 186 वार्ड, अरांई की 19 ग्राम पंचायतों के 201 वार्ड, मसूदा पंचायत समिति की 40 ग्राम पंचायतों के 386 वार्ड में चुनाव होगा। तृतीय चरण में किशनगढ़ पंचायत समिति की 33 ग्राम पंचायतों के 365 वार्ड में चुनाव होंगे। प्रथम चरण के लिए लोक सूचना 7 जनवरी को जारी होगी।
READ MORE : अजमेर ग्रामीण की 11 पंचायतों में नहीं होगा चुनाव इसके लिए 8 को सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इनकी संवीक्षा 9 जनवरी सुबह 10.30 बजे से होगी। इसी दिन अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव चिह्न आवंटन एवं योग्य अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त बाद किया जाएगा।
READ MORE : 3 चरणों में करेंगे 2-2 हाथ मतदान दल 16 जनवरी को रवाना होंगे। प्रथम चरण के लिए मतदान 17 जनवरी को होगा। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद पंचायत मुख्यालय पर होगी। उप सरपंच पद के लिए चुनाव 18 जनवरी को होंगे।
द्वितीय चरण के लिए लोक सूचना 11 जनवरी को जारी होगी। इसके लिए 13 जनवरी सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इनकी संवीक्षा 14 जनवरी सुबह 10.30 बजे से होगी। इसी दिन अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
READ MORE : अजमेर ग्रामीण में एससी की महिला होगी पहली प्रधान चुनाव चिह्न आवंटन एवं योग्य अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त बाद किया जाएगा। मतदान दल 21 जनवरी को रवाना होंगे। द्वितीय चरण के लिए मतदान 22 जनवरी को होगा। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद पंचायत मुख्यालय पर होगी। उप सरपंच पद के लिए चुनाव 23 जनवरी को होंगे।
तृतीय चरण के लिए लोक सूचना 18 जनवरी को जारी होगी। इसके लिए 20 जनवरी सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इनकी संवीक्षा 21 जनवरी सुबह 10.30 बजे से होगी। अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
चुनाव चिह्न आवंटन एवं योग्य अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त बाद होगा। मतदान दल 28 जनवरी को प्रस्थान करेंगे। तृतीय चरण के लिए मतदान तिथि 29 जनवरी रहेगी। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद पंचायत मुख्यालय पर होगी। उप सरपंच पद के लिए चुनाव 30 जनवरी को होंगे।
इन ग्राम पंचायतों की तिथियों में हुआ बदलाव पंचायत राज संस्थाओं के सरपंच एवं पंच पद के लिए पूर्व निर्धारित चुनाव कार्यक्रम में श्रीनगर पंचायत समिति की 10 तथा अरांई की 3 ग्राम पंचायतों के लिए संशोधन किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि पंचायत समिति श्रीनगर की 7 ग्राम पंचायत बाघसूरी, भवानीखेड़ा, बिठूर, नांदला, न्यारा, राजगढ़ एवं राजोसी का कार्यकाल 18 जनवरी एवं 3 ग्राम पंचायत भटियानी, देराठू एवं झड़वासा का कार्यकाल 20 जनवरी को पूर्ण होगा।
ऐसे में इन ग्राम पंचायतों का चुनाव द्वितीय चरण में 22 जनवरी के स्थान पर प्रथम चरण में 17 जनवरी को होगा। इसी तरह पंचायत समिति अरांई की 3 ग्राम पंचायत बरोल, भगवंतपुरा एवं डबरेला का कार्यकाल भी 20 जनवरी को पूर्ण होगा। इन ग्राम पंचायतों का चुनाव भी अब प्रथम चरण 17 जनवरी में कराया जाएगा।