29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुष्करारण्य की परिक्रमा पदयात्रा थांवला पहुंची

जप, साधना व नगर प्रदक्षिणा की
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 29 Jul 2019, 6:59 PM IST

Parikrama yatra of Pushkararanaya reached Thanwala

pushkar arany

पुष्कर. गायत्री शक्तिपीठ संस्थान की ओर से शुरू की गई परिक्रमा दूसरे दिन सोमवार को नागौर जिले के थांवला गांव में पहुंची। यहां जप, साधना, भजन कीर्तन करते हुए थांवला नगर की प्रदक्षिणा करते थानेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर दूसरे पड़ाव का रात्रि विश्राम किया।
परिक्रमा के तहत पद यात्रियों ने रत्नागिरी सावित्री माता की प्रदक्षिणा कर मोतीसर कानबाय में सामूहिक उपासना की तथा ककड़ेश्वर-मकड़ेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। यज्ञाचार्यों की टोलियों ने गनाहेड़ा, चावंडिया, मोतीसर, पाबूजी की ढाणी, खंदेडियों की ढाणी, भाम्भियों की ढाणी, भगवानपुरा, समरथपुरा, जसवंतपुरा, पिचोलिया, रामपुरा, डाबला, पीसांगन, फतेहपुरा, सेठन, अखेपुरा, गोविंदगढ़, लेसवा, किशनपुरा, गोवलिया गांवों के घरों में गायत्री यज्ञ किया। नान्दराय माता तीर्थ पर दीप यज्ञ व तीर्थ महात्म्य कथा का आयोजन किया गया।
दूसरे दिन की यात्रा में सरपंच एवं ग्रामवासियों के साथ न्यायाधीश सतीश कौशिक सहित पदयात्रियों ने प्रात: पूजन, यज्ञ के साथ सरस्वती नदी के संगम तट पर देव तर्पण, ऋषि तर्पण, गायत्री तर्पण, अमृता अभिषेक, आरती की। नांद गांव के सरपंच वीरेद्र सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी की ओर से पौधरोपण करने के बाद पदयात्रा विद्यादान, जल संरक्षण, गौ संरक्षण के संकल्प के साथ आगे के लिए रवाना हुई।