1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल में दिखा फिल्मी नजारा : परिजनों ने की रेजीडेंट डॉक्टर की पिटाई, जान बचाकर यूं भागे डॉक्टर

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की आपातकालीन इकाई में एक मरीज के परिजन ने कार्यरत रेजीडेंट चिकित्सकों के साथ मारपीट कर हंगामा मचाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 28 May 2018, 11:18 AM IST

patient beaten resident doctor in ajmer jln hospital

अस्पताल में दिखा फिल्मी नजारा : परिजनों ने की रेजीडेंट डॉक्टर की पिटाई, जान बचाकर यूं भागे डॉक्टर

अजमेर . जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की आपातकालीन इकाई में एक मरीज के परिजन ने कार्यरत रेजीडेंट चिकित्सकों के साथ मारपीट कर हंगामा मचाया। रेजीडेंट चिकित्सकों ने ड्यूटी रूम में जाकर जान बचाई, घटना के बाद परिजन आरोपित भाग गए। घटना के बाद रेजीडेंट डॉक्टर्स ने कार्य बहिष्कार कर दिया।


अस्पताल की आपातकालीन इकाई में रविवार रात्रि एक मरीज को लेकर परिजन पहुंचे। रेजीडेंट चिकित्सकों ने जांच कर उपचार शुरू कर दिया। बाद में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मरीज के परिजन ने वहां कार्यरत रेजीडेंट चिकित्सकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहां रखे स्टूल से भी हमला किया गया। इसी बीच रेजीडेंट चिकित्सकों ने ड्यूटी रूम में घुसकर जान बचाई। जानकारी मिलने पर रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र लामरोड़ व अन्य रेजीडेंट पहुंच गए और कार्य बहिष्कार कर बाहर निकल गए। डॉ. लामरोड़ ने बताया कि आरोपित परिजन नजरुद्दीन (28) मरीज को लेकर आपातकालीन इकाई में पहुंचे। रेजीडेंट डॉक्टर्स एकांत, रमेश एवं गौरव ने मरीज की जांच कर उपचार शुरू कर दिया। वहीं परिजन युवकों आदि ने रेजीडेंट डॉक्टर्स से मारपीट शुरू कर दी। आरोपित परिजन मौके से भाग गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

रेजीडेंट डॉक्टर्स के कार्य बहिष्कार व घटना की सूचना पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. आर. के. गोखरू, अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल जैन पहुंचे। प्रिंसीपल गोखरू ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ रेजीडेंट डॉक्टर्स की ओर से पुलिस को शिकायत की गई है। उधर, मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था के लिए सीनियर रेजीडेंट व डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाई गई। न सुरक्षा गार्ड, न सीसीटीवी कैमरे रेडीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. लामरोड़ ने बताया कि आपातकालीन इकाई में न तो सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था है न सीसीटीवी कैमरे चालू स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सुरक्षा व्यवस्था एवं आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक रेडीजेंट काम नहीं करेंगे।

अस्पताल प्रशासन, रेजीडेंट डॉक्टर्स की बैठककार्य बहिष्कार के बाद अस्पताल प्रशासन एवं रेजीडेंट शिष्टमंडल के मध्य वार्ता शुरू हुई। रेजीडेंट डॉक्टर्स ने बताया कि आए दिन रेजीडेंट डॉक्टर्स के साथ मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। रेजीडेंट डॉक्टर्स को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। आपातकालीन इकाई में मरीजों के अटेंडेंट का प्रवेश पूर्णत: बंद किया जाए।