दिलीप शर्मा/ एन. डी. खान अजमेर/ गगवाना .सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर बीसलपुर से अजमेर पानी शहरी क्षेत्र में भले ही पहुंचा दिया हो लेकिन इन सब से उलट गांवों में स्थिति चिंताजनक है। यहां बीसलपुर की लाइन में पानी की आपूर्ति 8 से 10 दिन के अंतराल में होना आम बात है। एक गांव में तो कब्रिस्तान व श्मशान में लगे हैंडपंपों से ही ग्रामीण महिलाओं को पानी भरना पड़ता है। वहीं कुछ गांवों में भामाशाह टैंकर डलवा कर ग्रामीणों की पानी की जरूरत पूरी कर रहे हैं।