6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
गूंजे बम बम भोले के जयकारे, सावन के आखिरी सोमवार पर मंदिरों में उमड़ा शिव भक्तों का हुजूम
Play video

गूंजे बम बम भोले के जयकारे, सावन के आखिरी सोमवार पर मंदिरों में उमड़ा शिव भक्तों का हुजूम

www.patrika.com/ajmer-news
Google source verification

ब्यावर. सावन माह के अन्तिम सोमवार को नगर के शिव मन्दिरों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान पुष्कर व गंगोत्री से कावड़ लेकर भक्त पहुंचे और शिवालय बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की ओर से बिजयनगर रोड स्थित श्री माणकेश्वर महादेव मन्दिर में सहस्त्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान शंकर का मनमोहक शृंगार किया गया।

 

संगठन मंत्री मुकेश सोनी ने बताया कि पं. मुकुन्द शरण दाधीच सहित सात पंडितों ने पूजा अर्चन कराई। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुशील बाड़मेरा, महामंत्री हरिकिशन बाड़मेरा, जनक मंडोरा, अनुराधा सोनी आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार सावन के अन्तिम सोमवार को नीलकंठ महादेव मंदिर, महादेवजी की छत्री, दादीधाम स्थित शिवालय, सेंदड़ा रोड स्थित शिव मंदिर, डिग्गी चौक स्थित डिग्गी महादेव मंदिर, नेहरू गेटस्थित श्री मुंह बोले महादेव मंदिर, आदर्शनगर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर, रिको हाउसिंग कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर, मालियान चौपड़ स्थित शिव मंदिर सहित विभिन्न कॉलोनियों में स्थित शिवालयों विभिन्न कार्यक्रम हुए।