29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वो चुपचाप बैठी थी उसके इंतजार में, देखते ही निगल गई उसको

युवक जबरन नहाने के लिए पानी में उतरा। पुलिस और गोताखारों ने अथक प्रयास के बाद आनासागर झील से निकाली युवक की लाश।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 5 Jun 2017, 12:21 AM IST

person died in anasagar lake

person died in anasagar lake

रामप्रसाद घाट पर रविवार दोपहर पत्नी व साले के पीछे आए युवक की आनासागर झील में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की लाश निकलवाी। पुलिस ने आत्महत्या का मामला मानते हुए प्रकरण दर्ज किया है।

गंज थाना पुलिस के अनुसार लौंगिया निवासी अल्लाहरक्खी अपने भाई अशफाक के साथ रविवार दोपहर ताबीज व अन्य सामान झील में ठंडा करने पहुंची। उनके पीछे अल्लाहरक्खी का पति मोहम्मद इब्राहिम भी रामप्रसाद घाट पहुंचा। वह नहाने की जिद करते हुए झील में उतर गया। झील में उतरते ही उसका पैर गहरे पानी में पड़ा और वह डूब गया।

अशफाक ने मदद के लिए पुकारा लेकिन आसपास कोई तैराक नहीं था। वह दौड़ता हुआ गंज थाने पहुंचा। उसने पुलिस को इब्राहिम की डूबने की सूचना दी। पुलिस तुरंत गोताखोरों के साथ रामप्रसाद घाट पहुंची। गोताखोरों ने पानी में तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला जा सका। उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। गंज थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

सिर से उठाया साया

परिजन ने बताया कि इब्राहिम के एक बेटी और दो बेटे हैं। हादसे में तीनों बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। उन्होंने बताया कि इब्राहिम की पत्नी झील में धार्मिक वस्तुएं ठंडा करने आई थी। उसको नहीं पता था कि इब्राहिम भी पीछे-पीछे घाट पर पहुंच जाएगा।