नाम- ईश्वर पारवानी, उम्र लगभग 58 वर्ष, सरकारी कर्मचारी। स्वभाव से मनमौजी, हर फिक्र को हल्की सी मुस्काराहट के साथ भुला देने की अद्भुत क्षमता। कोई कुछ भी सोचे या कहे इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। जिंदगी का बस एक ही मकसद किसी भी तरह थैलेसिमिक बच्चों का जीवन बच जाए। इसके लिए खून के इंतजाम के साथ मुफ्त दवाइयां, जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाने के लिए जूझते रहते हैं।