
रातभर जंगल में छिपे रहे लुटेरे,सुबह पुलिस के चढ़े हत्थे,देशी कट्टा,जिंदा कारतूस, बाइक व नकदी बरामद
Ajmer अजमेर/रूपनगढ़. यहां स्थित भंवर पेट्रोल पम्प पर नकदी लूट मामले में पुलिस ने तीनों आरोपितों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, बाइक तथा लूटी रकम बरामद कर ली।
जिला पुलिस अधीक्षक जगदीशचन्द्र शर्मा ने बताया कि रविवार शाम सेल्समैन जगदीशपुरी ने जरिए टेलीफोन सूचना दी थी कि बाइक सवार तीन युवकों ने देशी कट्टा व तलवार दिखाकर 40 हजार की नकदी लूट ली।
वारदात के बाद लुटेरे परबतसर की ओर भाग गए। सूचना पर थानाप्रभारी कुंवरपालसिंह ने मय जाप्ता परबतसर वार्डर मानपुरा पर नाकाबन्दी की। इस बीच कुछ देर बाद तीन संदिग्ध नजर आए। इनको रोकने की कोशिस की,लेकिन वह नाकाबन्दी तोडकऱ भाग गए।
फायर कर पुलिस को डराया
पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश बाइक को जंगल में छोडकऱ फरार हो गए। इस दौरान लुटेरों ने पुलिस दल को डराने के लिए देशी कट्टे से फायर भी किया। थानाधिकारी ने परबतसर पुलिस से सम्पर्क कर जंगल की घेराबन्दी कराई। अंधेरे में पुलिस ने जंगल व पहाडिय़ों में तलाश की, लेकिन लुटेरे नहीं मिले।
सुबह लुटेरे भागने की फिराक में थे
एसपी ने बताया कि सोमवार सुबह लुटेरे भागने की फिराक में थे। पुलिस थाना परबतसर के सहयोग से मेहगांव के जंगल में आरोपी पप्पू उर्फ धमेन्द्रसिंह पुत्र शेरसिंह (28)निवासी बस्ती लाभसिंहवाली थाना गुरुहरसाय जिला फिरोजपुर पंजाब, हरनेकसिंह पुत्र स्वर्णसिंह (33) निवासी सिलीविड़ थाना मखू फिरोजपुर, खडक़सिंह पुत्र अंग्रेजसिंह (23) थाना जलालाबाद जिला फाजिल्का को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने तीन संदिग्धों को दबोचा यहां स्थित भंवर पेट्रोलियम ट्रेडर्स पर पिस्तोल की नोक पर पम्पकर्मी से चालीस हजार रुपए लूट मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद
लूट के दौरान वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लुटरों ने ऑफिस को भी खंगाला तथा गल्ला भी तोड़ दिया, लेकिन यहां उन्हें कुछ नहीं मिला। वारदात के बाद लूटेरे परबतसर की तरफ भाग छूटे। मेगा हाइवे किशनगढ़ रोड स्थित भंवर पेट्रोल पम्प पर तीन संदिध युवक तेल भरवाने के बाद पम्पकर्मी के पास जा पहुंचे। इस दौरान पिस्तोल की नोक पर चालीस हजार रुपए लूटकर बाइक पर भाग छूटे। पम्पकर्मी जगदीशपुरी निवासी जूणदा ने रूपनगढ़ थाना पुलिस व पेट्रोल पम्प मालिक नटवरलाल सोनी को वारदात की जानकारी दी। पुलिस की नाकाबंदी देख लूटेरे अपनी बाइक को पनेर तिराहे के पास छोड़ भाग छूटे। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों युवक पंजाब के बताए। पुलिस ने पम्प मालिक सोनी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया।
लूटेरों को पकडऩे वाली पुलिस टीम
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशनसिंह भाटी के निर्देशन व वृताधिकारी गोपालसिंह भाटी के सुपरविजन में थानाप्रभारी कुंवरपालसिंह, परबतसर थानाप्रभारी रूपाराम, दीवान जितेन्द्रकुमार, नवरत्न, सुरेशकुमार, अशोक चौधरी, विजेन्द्रसिंह, भंवराराम चौधरी, हरिराम, विकास, छोटूराम, ओमप्रकाश, बिरदीचन्द, प्रहलाद, किशनलाल, प्रेमाराम, नारायण व राजूराम शामिल रहे।
Published on:
6 Jul 2021, 1:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.