31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंद रहे पेट्रोल पम्प, पसरा रहा सन्नाटा

पेट्रोल पम्प संचालकों ने जताया वैट में वृद्धि का विरोध
less than 1 minute read
Google source verification
बंद रहे पेट्रोल पम्प, पसरा रहा सन्नाटा

अजमेर में बुधवार को हड़ताल के चलते बंद पड़ा एक पेट्रोल पम्प।

अजमेर. राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को पेट्रोल पम्प बंद रहे। पेट्रोल पम्प संचालक सरकार की आेर से पेट्रोलियम उत्पाद पर वैट बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं। पेट्रोल पम्प सुबह से ही बंद रहे। हड़ताल के आह्वान के चलते लोगों ने मंगलवार शाम को ही वाहनों में पेट्रोल भरवा लिया था। इसके चलते शाम के समय पेट्रोल पम्प पर खासी भीड़ रही। पेट्रोल पम्प संचालकों ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से वैट की दरों में वृद्धि कर दी है। पडोसी राज्यों से प्रदेश में पांच से नौ रुपए तक पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। पेट्रोल पम्प संचालक पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें पड़ोसी राज्य के समान करने एवं प्रदेश में समान रूप से विक्रय मूल्य तय करने की मांग कर रहे हैं।
देर रात तक रही भीड़

पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए शहर सहित आस-पास के सभी पेट्रोल पम्पों पर मंगलवार देर रात तक भीड़ रही। लोग देर रात तक पेट्रोल पम्प पर पहुंचे, ताकि बुधवार को हड़ताल के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिन लोगों ने मंगलवार को पेट्रोल नहीं भरवाया। एेसे लोग बुधवार को परेशान होते रहे।