30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फोटो यूं बता देगी टीचर्स की पूरी असलियत, चालबाजी करते ही पकड़े जाएंगे तुरन्त

वरिष्ठ अध्यापकों की नियुक्ति के तहत उन्हें फोटोयुक्त नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 20 Apr 2018, 10:00 AM IST

teacher appointment

teacher appointment

राज्य सरकार ने अब नियुक्ति प्रक्रिया में भी बदलाव शुरू कर दिए हैं। यह बदलाव जालसा•ाी व अनावश्यक लाभ को रोकने के लिहाज से कारगर साबित होंगे। शिक्षा विभाग ने भी नियुक्तियों में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग की ओर से चालू वर्ष में की जा रही वरिष्ठ अध्यापकों की नियुक्ति के तहत उन्हें फोटोयुक्त नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए वरिष्ठ अध्यापक के नियुक्ति अधिकारी राज्य के सभी मंडल शिक्षा उप निदेशकों को निर्देश जारी कर पाबंद कर दिया है। यही प्रक्रिया आने वाले दिनों में शिक्षा विभाग में होने वाली अन्य संवर्ग की नियुक्तियों के मामले में भी अमल में लाई जाएगी।

अजमेर शिक्षा मंडल कार्यालय में इसके लिए 20 अप्रेल को जारी होने वाले नियुक्ति पत्रों पर अभ्यर्थियों के फोटो स्कैन करने का काम शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल की ओर से 12 अप्रेल को इस आशय के निर्देश अधीनस्थ नियुक्ति अधिकारियों को जारी कर दिए गए थे।

फोटो स्केनिंग का काम जारी
सामाजिक विज्ञान विषय में सीधी भर्ती से चयनित 84 वरिष्ठ अध्यापक अजमेर मंडल को मिले हैं। आरपीएससी के आवेदन-पत्रों से फोटो स्केन करने का काम तोपदड़ा स्थित उपनिदेशक कार्यालय में किया जा रहा है।

परिवीक्षा काल में मिलेंगे अब 26,500 रुपए
नवनियुक्त होने वाले वरिष्ठ अध्यापकों को दो साल की परिवीक्षा अवधि में मिलने वाले नियत मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है। पिछली नियुक्तियों तक राज्य सरकार की ओर से निर्धारित मानदेय 14,660 रुपए की राशि में करीब 80 फीसदी बढ़ोतरी कर दी गई है।

वरिष्ठ अध्यापकों को दो साल की प्रोबेशन अवधि में 26,500 रुपए मासिक मानदेय दिया जाएगा। पूर्व तक इस अवधि में दिए जाने वाले 12 आकस्मिक अवकाश की सीमा भी 15 कर दी गई है। इसी के साथ पहले महीने से ही नवनियुक्त वरिष्ठ अध्यापकों की न्यू पेंशन स्कीम के तहत एनपीएस की कटौती होगी, जो कि पहले तक नहीं की जाती थी।

नागौर जिले के सर्वाधिक अभ्यर्थी

निदेशालय की ओर से अजमेर मंडल को आवंटित किए गए अभ्यार्थियों में सर्वाधिक 40 अकेले नागौर जिले के हैं, जबकि बीकानेर व भीलवाड़ा के 7-7 हैं। अजमेर के 5, टोंक 6, बूंदी 4 व जयपुर तथा सीकर जिलों के 3-3 अभ्यर्थी हैं। अलवर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर , करौली, राजसमंद व श्रीगंगानगर का 1-1 अभ्यर्थी अजमेर मंडल को आवंटित हुआ है।