29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pics : आसमान से बरसत है रंग ख्वाजा के घर अंगना…

ख्वाजा उस्मान हारूनी के उर्स में उमड़ा अकीदतमंद का सैलाब- जन्नती दरवाजा की जियारत की, कुल की रस्म अदा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 11 Jun 2019, 12:32 PM IST

pics of Khwaja Usman Harooni's Urs

अजमेर. शादियाने और तोप की आवाज के बीच ‘आसमान से बरसत है रंग ख्वाजा के घर अंगना...’ जैसे सूफियाना कलामों पर झूमते अकीदतमंद। जन्नती दरवाजे से गुजर कर जियारत करने की होड़ और दुआओं में उठे हजारों हाथ।गरीब नवाज के पीरो मुर्शिद ख्वाजा उस्मान हारूनी के उर्स के मौके पर सोमवार को यह नजारा रहा।

pics of Khwaja Usman Harooni's Urs

कुल की रस्म के दौरान दरगाह में शादियाने बजाए गए, बड़े पीर की पहाड़ी से तोप दागी गई। इससे पहले महफिलखाने में सुबह 11 बजे दरगाह दीवान के पुत्र नसीरुद्दीन की सदारत में कुल की महफिल शुरू हुई।

pics of Khwaja Usman Harooni's Urs

कुल की रस्म के दौरान दरगाह में शादियाने बजाए गए, बड़े पीर की पहाड़ी से तोप दागी गई। इससे पहले महफिलखाने में सुबह 11 बजे दरगाह दीवान के पुत्र नसीरुद्दीन की सदारत में कुल की महफिल शुरू हुई।

pics of Khwaja Usman Harooni's Urs

सुबह 9 बजे महाना छठी की दुआ के वक्त दरगाह परिसर खचाखच भर गया। इस दौरान शिजराख्वानी हुई। खुद्दामें ख्वाजा ने मुल्क में अमन-चैन और अच्छी बारिश की दुआ की।

pics of Khwaja Usman Harooni's Urs

दुआ में उठे हाथ

pics of Khwaja Usman Harooni's Urs

उर्स के मौके पर आहता-ए-नूर में भी महफिल हुई। खादिम एस.एफ.हसन चिश्ती ने बताया कि महफिल की शुरुआत तिलावत-ए-कुरान शरीफ से हुई। नात-मनकबत के नजराने पेश किए गए। शाही कव्वालों ने ख्वाजा साहब और उनके गुरु के शान में कलाम पेश किए। ख्वाजा उस्मान हारूनी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

pics of Khwaja Usman Harooni's Urs

उर्स में उमड़ी भीड़ के कारण दरगाह क्षेत्र में जगह-जगह जाम की सी स्थिति रही। डिग्गी चौक, पन्नीगरान चौक, लंगरखाना गली, नला बाजार, फूल गली, दरगाह बाजार, अंदरकोट आदि क्षेत्रों में ज्यादा भीड़ रही।