
ब्यावर. ब्रह्मधाम में श्री मद भागवत कथा का व्यासपीठ से स्वामी शिवचरण दास ने वाचन किया। इस दौरान उन्होंने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भागवत सुनने से पापों का नाश होता है। महामंडलेश्वर कपिल मुनि के सानिध्य में स्वामी शिवचरणदास महाराज, महामंडलेश्वर रमैया राम महाराज, हंसराज महाराज, हनुमानदास महाराज, श्यामदास महाराज, जमनादास महाराज, केवलराम महाराज, फतेहगिरी महाराज, गोविन्दराम महाराज आदि संतों ने संतों का आशीर्वाद मिला। ब्रह्मधाम अध्यक्ष गणपत सर्राफ, नरेन्द्र झंवर, बाल किशन मित्तल, शिवचरण लढा, मुकुट गोयल, श्यामसुन्दर शर्मा, मदनमोहन मोदी, सत्यनारायण सोनी, अनिल राठी, कालुसिंह चौहान, भागचन्द खत्री, देवराज मित्तल, ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।