राजस्थान दक्षिणी क्षेत्र के तहत प्रथम चरण में अजमेर के मुख्य डाकघर,भीलवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौडगढ़़, टोंक, बांरा, झालावाड़,एनजी मंडी कोटा, बांसवाड़ा, कांकरोली, बूंदी तथा प्रतापगढ़ में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खोले जाएंगे। इन शाखाओं के 65 एक्सेस प्वाइंट (डाकघर) का शुभारंभ भी एक साथ होगा। बैंक में वर्किग पूरी तरह पेपरलेस होगी।