16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के साथ पुष्कर ब्रह्मा मंदिर में दर्शन से होगा सुराज गौरव यात्रा का समापन

मुख्यमंत्री की सुराज गौरव यात्रा का समापन तीर्थनगरी पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर के दर्शन के साथ होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 27 Jul 2018, 2:16 PM IST

pm modi will come ajmer for suraj yatra closing ceremony

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के साथ पुष्कर ब्रह्मा मंदिर में दर्शन से होगा सुराज गौरव यात्रा का समापन

अजमेर. मुख्यमंत्री की सुराज गौरव यात्रा का समापन तीर्थनगरी पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर के दर्शन के साथ होगा। यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभा को संबोधित करेंगे। गौरव यात्रा के समापन को ऐतिहासिक बनाने एवं तैयारियों को भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश ने गुरुवार को संभाग स्तरीय बैठक ली।

भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए सह संगठन मंत्री वी. सतीश ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान में भाजपा की सरकार आ रही है। कार्यकर्ता सब कुछ भूलकर सकारात्मक भाव से तैयारी में जुटें। नकारात्मक भाव मन में नहीं आने दें। उन्होंने कहा कि यात्रा का समापन अजमेर संभाग में होगा। समापन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभा को संबोधित करेंगे। सभा में बूथ स्तर की समिति का प्रत्येक कार्यकर्ता आमजन को लेकर पहुंचे। अभी से विधायक, जनप्रतिनिधि, निकाय अध्यक्ष, सभी अध्यक्ष अभी से जुट जाएं। बूथ स्तर को आगे लाने की जरूरत है।

अधिकतर समय है, तैयारी में जुटें और सम्पर्क करें। उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए सभी समितियों के गठन, बूथ आदि का फीडबैक लिया। उन्होंने यात्रा को सर्वस्पर्शी बनाने के पर जोर दिया। पदाधिकारियों से सुझाव भी मांगे। परिवहन एवं सानिवि मंत्री यूनुस खान ने कहा कि अजमेर संभाग में यात्रा के समापन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। सब अधिकतर संख्या बल के साथ आएंगे। बैठक को शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, भाजपा प्रदेशमंत्री सरोज प्रजापत, प्रदेश महामंत्री मुकेश दाधीच, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुंवार भूतड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, देहात अध्यक्ष बी.पी. सारस्वत ने भी संबोधित किया।