एसपी और आलाधिकारियों के सिनेमाघर में फिल्म देखने के बाद फिल्म को निर्बाध रूप से चलाया गया, हालांकि पुलिस की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए। शुक्रवार सुबह 6 बजे एसपी जाट ने जयपुर रोड सरकारी आवास के निकट वाले सिनेमाघर में फिल्म अजमेर 92 देखी। उनके साथ एएसपी (ग्रामीण) वैभव शर्मा व अन्य अफसर भी थे। उन्होंने सुबह 6 से 8 बजे तक सिनेमा हॉल के मैनेजर, एक अन्य कर्मचारी के साथ फिल्म देखने बाद पुलिस आलाधिकारियों ने फोरी राहत की सांस ली। फिल्म में कोई आपत्तिजनक शब्द, दृश्य या किसी का जिक्र नहीं था, जिस पर किसी व्यक्ति को आपत्ति हो।