30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेलेन्टाइन डे पर couples के साथ की थी अभद्रता, शाम को नेताजी हथियार के साथ हुए गिरफ्तार

वेलेन्टाइन डे का विरोध कर रहे एक संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर में जमकर हंगामा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Kumar Singh

•

Updated: 15 Feb 2018, 1:30 PM IST

police arrested shiv sena volunteer with weapon on valentines day

अजमेर . वेलेन्टाइन डे का विरोध कर रहे एक संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर में जमकर हंगामा किया। उन्होंने उद्यान, सार्वजनिक स्थान और स्मारक पर बैठे युगल के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट तक कर डाली। संगठन के पदाधिकारियों की हरकत का पता चलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने देर शाम हुडदंगियों का नेतृत्व कर रहे संगठन के जिला प्रमुख को बस स्टैंड के पास धारदार हथियार के साथ दबोचा। पुलिस ने उसे आम्र्स एक्ट में गिफ्तार कर लिया।

वेलेन्टाइन डे पर बुधवार को शिवसेना हिन्दुतान के जिला प्रमुख देवीलाल सोनी के नेतृत्व में कई युवक, महिलाओं ने सार्वजनिक स्थान, उद्यान व स्मारक स्थल पर बैठे युगल के साथ बदसलूकी की। पुष्कर घाटी स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर युगल के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस उप अधीक्षक (उत्तर) डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित, क्रिश्चियन गंज थानाप्रभारी विजेन्द्रसिंह गिल समेत कई पुलिस अफसर पुष्कर घाटी पहुंचे, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही सोनी कार्यकर्ताओं के साथ भूमिगत हो गया।

क्रिश्चियनगंज, सिविल लाइंस व कोतवाली थाना पुलिस की टीम उसकी तलाश में लगी रही। तलाश में जुटी पुलिस ने देवीलाल सोनी को बस स्टैंड पर पकड़ा। तलाशी में उसके पास धारदार हथियार मिला। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया। पुलिस उससे गहनता से पड़ताल में जुटी है।

जमकर मचाया हंगामा
देवीलाल ने करीब आधा दर्जन महिलाओं व युवकों के साथ पहले कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ता बाइक पर शहर में घूम-घूम कर वेलेन्टाइन डे मना रहे युगलों को परेशान किया। महाराणा प्रताप स्मारक पर मिले युगल से ऊठक-बैठक कराई। युवती ने विरोध जताया तो अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की कर डाली।

छोडऩे की देती रही दुहाई

महाराणा प्रताप स्मारक पर एक युवती रो-रोकर उसका वीडियो नहीं बनाने और उसको छोडऩे की दुहाई देती रही, लेकिन संगठन में शामिल महिला और उसकी सहयोगी उसे माता-पिता के पास ले जाने के लिए प्रताडि़त करती रही। आखिर युवती के साथ मौजूद युवक ने हुड़दंगियों की शर्त मानने पर मामला शांत हुआ। हुड़ंदियों ने युवक से ऊठक-बैठक लगवाई।

पीडि़त की है तलाश
पुलिस वेलेन्टाइन डे पर युवक-युवतियों के साथ हुए अभद्र व्यवहार मामले में शिकायत नहीं मिलने पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को भी सुरक्षित रखा है। हुड़दंगियों का शिकार हुए युवक-युवतियों से शिकायत की अपील की है। शिकायतकर्ता सामने आने पर पुलिस वीडियो में नजर आ रहे आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

हड़दंग मचा रहे संगठन के नेता को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार किया है। आरोपित दिनभर सार्वजनिक स्थान पर बैठे युगलों को परेशान कर रहा था। मामले में पुलिस के पास अब तक कोई पीडि़त नहीं आया है। पीडि़त सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित, पुलिस उप अधीक्षक (उत्तर)