4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
pushkar mela : video गोरी मेम को देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी हुए आकर्षित ,और कर डाली एेसी हरकत
Play video

pushkar mela : video गोरी मेम को देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी हुए आकर्षित ,और कर डाली एेसी हरकत

  मेला मैदान में विदेशी महिला पर्यटक के साथ गलबहियां डालकर ली सेल्फी

Google source verification

 

महावीर भट्ट . पुष्कर (अजमेर).
राजस्थान पुलिस के सिपाहियों ने मेला मैदान में डयूटी देने के दौरान वर्दी की मर्यादाएं लांघते हुए दुल्हन के रूप में सजी विदेशी महिला पर्यटक के साथ गलबहियां डालते हुए मोबाइल फोन पर सेल्फी ली।

मेला मैदान में गुरुवार रात विदेशी पर्यटकों की दूल्हा-दुल्हन बनो प्रतियोगिता आयोजित की गई। भारतीय परिधान में सजे-धजे विदेशी पुरुष व महिला पर्यटकों ने मंच पर कैटवॉक किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विदेशी बालाएं हॉल में लौट आईं। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान डयूटी पर तैनात पुलिस के तीन सिपाही पहुंचे। उनमें से एक सिपाही ने अपना मोबाइल फोन निकाला तथा नि:संकोच पास में खड़ी दुल्हन के परिधान में सजी-धजी एक विदेशी महिला पर्यटक के गलबहियां डालते हुए सेल्फी लेनी शुरू कर दीा।

 

सेल्फी के बाद भी सिपाही को संतोष नहीं हुआ। उसने अपना मोबाइल पास में खड़े अपने अन्य वर्दीधारी साथी को दिया तथा एक बार फिर विदेशी महिला के गलबहियां होकर फोटो खिंचवाए। इसी दौरान अन्य दो साथियों ने भी एक अन्य विदेशी बाला के साथ मोबाइल से फोटो खिंचवाए और यह क्रम लगातार चलता रहा। इस दौरान विदेशी महिला खुद को असहज महसूस करती रही।