30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जूती में छुपाकर पहुंचा दिया मोबाइल, कुछ यूं सामने आया राज..

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 20 Feb 2019, 9:24 AM IST

jail

Prisoners locked in prison

अजमेर.

घूघरा स्थित हाईसिक्योरिटी जेल में हार्डकोर बंदी से मुलाकात करने आया रिश्तेदार जूतियों की तली मोबाइल छुपाकर ले आया। हालांकि यहां तैनात जेल प्रहरी की सजगता से मामला पकड़ में आ गया। जेल प्रशासन ने सिविल लाइन्स थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

थानाप्रभारी लिखमाराम ने बताया कि जेल प्रशासन ने शिकायत दी। शिखायत में बताया गया कि कारागर में बंदी चूरू सालासर कनीराम निवासी बहादुरसिंह उर्फ पहलवान पुत्र रंजीतसिंह से उसका रिश्तेदार झुंझुनूं गुड्डा ढाणी रजाली निवासी हजारीलाल पुत्र मालाराम मुलाकात करने आया। मुलाकात के दौरान उसने बंदी के लिए सामान दिया। सामान में एक चमड़े की जूती थी।

तलवे में रखा था फोन

संदेह पर जेल प्रहरी ने जूती के सिले हुए तलों की जांच की। जूती की तलवे के भीतर एक मोबाइल फोन रखा गया था। जेल प्रशासन ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद मोबाइल के संबंध में सिविल लाइन्स थाने में राजस्थान कारागृह संशोधन अधिनियम 2015 की धारा 42 में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने बरामद मोबाइल जब्त कर अनुसंधान शुरू कर दिया।

पहले भी पकड़े मोबाइल
हाई सिक्योरिटी जेल में मोबाइल व सिमकार्ड पहुंचने की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी पंजाब के हार्डकोर अपराधी लॉरेन्स विश्नोई और उसके साथियों से पुलिस व जेल प्रशासन सिमकार्ड बरामद कर चुका है। इसके अलावा गैंगस्टर आनन्दपाल सिंह के गुर्गे अनिल पाड्या सहित अन्य से भी पुलिस जेल की बैरक से मोबाइल बरामद कर चुकी है।