31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mock drill-ढाई मिनट में पुलिस, 5 मिनट में दमकल

मॉक ड्रिल में खुली पोल : संकरी गली में नहीं जा सकी छोटी दमकल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 28 Dec 2019, 11:26 PM IST

Mock drill-ढाई मिनट में पुलिस, 5 मिनट में दमकल

Mock drill-ढाई मिनट में पुलिस, 5 मिनट में दमकल

मनीष कुमार सिंह

अजमेर. दरगाह क्षेत्र में पांचमंजिला इमारत में आग के बाद प्रशासन की आंखें खुली है। शनिवार को पुलिस प्रशासन के साथ फायर ब्रिगेड ने नया बाजार खजाना गली में मॉक ड्रिल कर मुस्तैदी को परखा। हालांकि मॉक ड्रिल में पुलिस का रेस्पोंस टाइम ढाई मिनट का निकला जबकि पांच मिनट बाद पहुंची दमकल गली संकरी होने के कारण घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। दमकलकर्मी ने पाइप व अग्निशामक बाइक की मदद से आग बुझाई।

नया बाजार खजाना गली छाबड़ा भवन में सुबह आग की सूचना पर शहर कोतवाल शमशेर खां व चीफ फायर ऑफिसर हबीब खान पहुंचे। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने का जाप्ता भी पहुंच गया। उसके कुछ देर बात फायर ब्रिगेड की टीम छोटी दमकल के साथ खजाना गली के मुहाने तक पहुंच गई लेकिन गली में दाखिल नहीं हो सकी। आखिर दमकल कर्मियों ने पाइप बिछाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। इतने में फायर बाइक भी सूचना पर पहुंच गई।

दमकल पहुंचना असंभव

चीफ फायर ऑपिसर हबीब खान ने बताया कि अजमेर के सघन आबादी क्षेत्र में आग लगने पर दमकल की व्यवस्था को परखने के लिए जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा व नगर निगम आयुक्त चिन्मयी गोपाल के आदेश पर मॉक ड्रिल रखी गई। खान ने बताया कि नया बजार, मूंदड़ी मोहल्ला, खजाना गली व दरगाह बाजार क्षेत्र में गलियां संकरी होने के कारण दमकल वाहन का पहुंचना असंभव है।

7 मिनट में बिछाया पाइप

निरीक्षक शमशेर खान ने बताया कि संकरी गली में दमकल के प्रवेश नहीं होने पर पाइप बिछा कर आग बुझाने की कोशिश की गई। सूचना के 7 मिनट में घटनास्थल तक पाइप बिछाकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

सिस्टम बनाने की जरूरत

हबीब खान ने बताया कि सघन आबादी क्षेत्र में संकरी गलियों में ऊंचे-ऊंचे शॉपिंग मॉल व कॉमर्शियल इमारतें हैं। यहां पर आग लगने की स्थिति में बुझाना संभव नहीं है। ऊंची इमारतों में फायर फायटिंग सिस्टम विकसित करने की जरूरत है। इसके अलावा गलियों में पाइप के जरिए फायर फाइटिंग सिस्टम विकसित किया जा सकता है। उन्होंने बताया निगम की ओर से दमकल विभाग समय समय पर लोगों को चेताता रहा है। अब लोगों को फिर से चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।