29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में चल रहे सट्टे कारोबार पर पुलिस की सख्ती, दस सटोरिए गिरफ्तार

लाखों रुपए की सट्टा पर्ची व हजारों की नकदी बरामद आखिरकार शहर में चल रहे सट्टे के कारोबार पर पुलिस ने सख्त रूख दिखाया। पुलिस ने शहर में सट्टे के कारोबार से जुड़े लोगों की चैन से चैन जोड़ते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के भाई सहित दस जनों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने लाखों रूपए की सट्टा पर्चिंयां भी बरामद की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 7 Jun 2021, 1:43 AM IST

crime

Three arrested for stealing the amount of passengers in auto

धौलपुर. आखिरकार शहर में चल रहे सट्टे के कारोबार पर पुलिस ने सख्त रूख दिखाया। पुलिस ने शहर में सट्टे के कारोबार से जुड़े लोगों की चैन से चैन जोड़ते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के भाई सहित दस जनों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने लाखों रूपए की सट्टा पर्चिंयां भी बरामद की है।

शहर पुलिस उपाधीक्षक प्रवेन्द्र कुमार महला ने बताया कि कोतवाली थाना इलाके की मदीना नगर स्थित जाटव बस्ती के एक मकान में सट्टे का कारोबार चलने की सूचना मिली थी। इस संबंध में पुलिस को एक वीडियो भी मिला। इसके आधार पर पुलिस ने उक्त मकान पर दबिश दी। यहां पुलिस को दो जने सट्टे की खाईवाली करते हुए मिले। इन्हें पुलिस ने पकड़ लिया, पूछताछ में एक जना १७ वर्षीय किशोर निकला, जबकि दूसरा युवक आशिफ पुत्र भोलू निवासी मदीना कॉलोनी जाटव बस्ती निकला। पुलिस ने यहां से सट्टा पर्चिंयां व करीब चार हजार रूपए की नकदी बरामद कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों जनों को पूछताछ के लिए थाने ले आई।

पूछताछ में जुड़ती चली गई चैन
मदीना कॉलोनी से पकड़े गए दो सटोरियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चल रहे सट्टा के व्यापार के लिप्त लोगों को चिन्हित करना शुरू कर दिया। पूछताछ के बाद कोतवाली थाना पुलिस व निहालगंज थाना क्षेत्र में दबिश देकर १० सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया।

शहर में दस जने चलाते थे सट्टा कारोबार
पुलिस उपाधीक्षक महला ने बताया कि सटोरियों की चैन से चैन जोड़ते हुए शहर में चल रहे निहालगंज व कोतवाली से दस सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें निहालगंज थाना पुलिस थाना क्षेत्र के शिवनगर पोखरा निवासी सुरेश मित्तल पुत्र रामचरन लाल, हनिया उर्फ हनीफ निवासी दशहरा रोड, पप्पू पंडित उर्फ बृजकिशोर शर्मा पुत्र राधा कृष्ण शर्मा निवासी अजमेर सिंह का बाड़ा बजरिया, सिराज खान पुत्र जमीलुद्दीन निवासी विवेकानंद स्कूल के पीछे तलैया, महेश मित्तल पुत्र रमेश चंद निवासी दशहरा रोड को लाखों रूपए की सट्टा पर्चियां सहित गिरफ्तार किया है।

कोतवाली थाना पुलिस ने अशोक कुमार जैन पुत्र भीकम चंद जैन निवासी जैन गली भामतीपुरा, आशिफ पुत्र बल्लू निवासी मदीना कॉलोनी, पंकज गुप्ता पुत्र वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, हनीफ पुत्र अब्दुल गनी निवासी मदीना कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कोतवाली पुलिस ने एक बाल अपचारी को निरूद्ध किया है।