अजमेर विद्युत वितरण निगम के तहत आने वाले 11 जिलों में अब तक 22 हजार 185 प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। इनमें भी 898 प्रीपेड मीटर निगम के कार्यालयों में,6209 मीटर सरकारी कार्यालयों में,जबकि गैर सरकारी कार्यालयों में 15 हजार 77 मीटर स्थापित किए गए। अजमेर सिटी व ग्रामीण, नागौर व भीलवाड़ा में 7 हजार 250,चित्तौडगढ़़, डूंगरपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमन्द जिलों में 8 हजार 737, सीकर व झुंझुनू जिले में 6 हजार 198 प्री पेड मीटर लगाए गए है।