29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओपन ट्रायल दौड़ प्रतियोगिता में पृथ्वी रहे अव्वल

जिला एथलेटिक संघ ने कराई प्रतियोगिता महाराणा प्रताप स्टेडियम सरमथुरा रोड बाड़ी में जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से सोमवार को आयोजित ओपन ट्रायल दौड़ प्रतियोगिता में बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के पुत्र पृथ्वी सिंह परमार अव्वल रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 31 Aug 2021, 1:40 AM IST

ओपन ट्रायल दौड़ प्रतियोगिता में पृथ्वी रहे अव्वल

ओपन ट्रायल दौड़ प्रतियोगिता में पृथ्वी रहे अव्वल

बाड़ी. महाराणा प्रताप स्टेडियम सरमथुरा रोड बाड़ी में जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से सोमवार को आयोजित ओपन ट्रायल दौड़ प्रतियोगिता में बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के पुत्र पृथ्वी सिंह परमार अव्वल रहे। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने विजेताओं को शील्ड वितरित की।जानकारी के मुताबिक जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा जन्माष्टमी पर एक खुली दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश के प्रतियोगियों ने भी भाग लिया। गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता 200 मीटर की दौड़ के रूप में संपन्न कराई गई।इस मौके पर बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने अपने पुत्र पृथ्वी सिंह परमार के अव्वल आने पर बताया कि तकरीबन 7 वर्ष से उनका पुत्र निरंतर दौड़ की प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा है। इससे पूर्व भी पृथ्वी सिंह द्वारा बसेड़ी खानपुर दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया था। जिसमें वह दूसरे नंबर पर रहा। राजस्थान के गंगानगर जिले में भी हुई दौड़ प्रतियोगिता में पृथ्वी सिंह द्वारा दूसरा स्थान हासिल किया था।मलिंगा ने कहा कि पृथ्वी सिंह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना चाहता है और गोल्ड मेडल जैसे अन्य पदकों के साथ भारत का नाम ऊंचा करना चाहता है। बाड़ी में आयोजित प्रतियोगिता में बाजी मारने वाले प्रथम विजेताओं को आयोजकों की ओर से मेडल प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में रैफरी के रूप में अजीत सिंह, गुड्डू, तोर हरेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।