29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर में गाजे-बाजे से निकले गोगा नवमी पर निशान के जुलूस

सुभाष उद्यान में पूजा-अर्चना कर भजनों की प्रस्तुति
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 26 Aug 2019, 1:34 AM IST

अजमेर में गाजे-बाजे से निकले गोगा नवमी पर निशान के जुलूस

अजमेर में गाजे-बाजे से निकले गोगा नवमी पर निशान के जुलूस

अजमेर. शहर में गोगा नवमी जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। निशानों का गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। सुभाष उद्यान में मेले का भी आयोजन किया गया। शहर सहित आस-पास के निशान लेकर गांधीभवन चौराहा पहुंचे। वहां पर सभी 14 निशानों की पूजा-अर्चना के बाद जुलूस प्रारंभ हुआ। जुलूस में प्रत्येक निशान के साथ डीजे की धुनों पर लोग श्रद्धा और भक्ति के ओत-प्रोत होकर नाचते चल रहे थे। इस दौरान अखाड़े बाजों ने करतब भी दिखाए। जुलूस विभिन्न रास्तों से होता हुआ सुभाष उद्यान पहुंचा। वहां पर निशानों की पूजा-अर्चना कर भजनों की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक अनिता भदेल, नगर निगम महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, पूर्व विधायक श्रीगोपाल बाहेती, पार्षद श्रवण टोनी, भवानी सिंह जैदिया व वंदना नरवाल सहित कई लोग अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का मेला प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष जसराज तमौली, अध्यक्ष उस्ताद रामस्वरूप पंवार, कार्यकारी अध्यक्ष नौरतमल ढेनवाल खलिफा, महामंत्री सत्यनारायण लखन, मुकेश कलोसिया, घनश्याम जैदिया आदि उपस्थित रहे।

पार्षद ने प्रवेश नहीं देने पर जताया रोष
सुभाष उद्यान के कुछ क्षेत्र में ही आवाजाही की अनुमति थी। पार्षद श्रवण टोनी ने बताया कि नगर निगम की साधारण सभा में मेले वाले दिन दो घंटे आमजन की आवाजाही के लिए पूरे सुभाष उद्यान में अनुमति देने की मांग की थी। इस मांग के पूरी नहीं होने के कारण सर्वाधिक महिलाओं को परेशानी हुई। मेले में आने वाले लोगों को ठेकेदार के हिस्से वाले सुभाष उद्यान में जाने के लिए टिकट लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि समाज के लोग पूरे साल भर निगम की सेवा करते है, इसके बावजूद उन्हें टिकट लेकर उद्यान में जाना पड़ा।