
पुष्कर के राजकीय चिकित्साल में अव्यवस्थाओं के खिलाफ मुख्यद्वार पर धरना देकर विरोध जताते कस्बेवासी।
पुष्कर. कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं से नाराज कस्बेवासियों ने सोमवार चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन कर रोष जताया। शीघ्र समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी भी दी। पुष्कर के राजकीय रैफरल चिकित्सालय में चिकित्सकों व स्टाफ के तबादले कर दिए गए हैं वहीं दो चिकित्सक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। चिकित्सक व स्टाफ के घटने का सिलसिला लगातार जारी है वहीं रोगियों की संख्या बढक़र 800 प्रतिदिन हो गई है। हालत यह है कि अस्पताल में रोगियों की कतारें लगने लगी हैं। रोगियों के बैठने हवा, पानी व जांच की कोई व्यवस्था तक नहीं है। सोमवार को कस्बे के महिला-पुरुषों व युवकों ने चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर सांकेतिक धरना व प्रदर्शन किया तथा अव्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी।
प्रभारी कहिन
चिकित्सालय में रोजाना का 800 आउट डोर है। कुल पांच चिकित्सक हैं जिनमें एक दंत चिकित्सक है। दो मेडिकल ऑफिसर के पद खाली हैं तथा एक चिकित्सक लम्बे अवकाश पर है। इसी तरह से नर्सिंग के छह पद खाली हैं।
- डॉ.आर.के. गुप्ता, प्रभारी पुष्कर चिकित्सालय
Updated on:
09 Sept 2019 06:50 pm
Published on:
09 Sept 2019 06:50 pm
