30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
आमजन को दें केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी
Play video

आमजन को दें केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी

भाजपा की संभागीय कार्यशाला आयोजित
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 15 Dec 2019, 2:06 AM IST

अजमेर. आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की संभाग स्तरीय कार्यशाला शनिवार को अजमेर स्थित एक समारोह स्थल में आयोजित हुई। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी अशोक परनामी ने कार्यशाला की अध्यक्षता की। प्रदेश महामंत्री बीरम देव सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्येक पंचायत समिति में कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर अभी से चुनाव की तैयारी शुरु देनी चाहिए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि आमजन को केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जानी चाहिए। सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि आगामी पंचायत राज चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। सभी जिला अध्यक्षों ने अपने अपने जिलों की पंचायत समिति क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने पंचायत स्तर पर होने वाली बैठकों की रचना और प्रदेश के कार्यक्रमों पर चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बी पी सारस्वत, शहर अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, टोंक जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, नागौर जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, विधायक वासुदेव देवनानी, सुरेश रावत, रामस्वरुप लांबा, शंकरसिंह रावत, महापौर धर्मेद्र गहलोत, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, आईटी विभाग संभाग प्रभारी डॉ. अरविंद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।