28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर में है सोने का अंडा देने वाली मुर्गी, देखने के लिए यूं उमड़ रही भीड़

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
smart public garden

smart public garden

अजमेर.

नगर निगम द्वारा हृदय योजना के तहत विकसित किए गए सुभाष उद्यान में प्रवेश के लिए टिकट की व्यवस्था शुरू हो चुकी है। पहले दस दिन में अब तक 20 हजार से ज्यादा लोंगों ने टिकट लेकर सुभाष उद्यान में प्रवेश किया।

शाम के वक्त टिकट लेने के लिए लोंगों की लम्बी लाइन लग रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग निराश भी लौटना पड़ रहा है। दस दिन में निगम को टिकटों से करीब 80 हजार 350 रुपए की आय हुई है। इतनी बड़ी संख्या में टिकट बिकन व आय होने की उम्म्मीद निगम अधिकारियों को भी नहीं थी। निगम ने टिकट की व्यवस्था सुबह 9 से रात्रि 9 बजे के दौरान की है। यह टिकट दो घंटे के लिए मान्य है।

साबित होगा सोने अंडा देने वाली मुर्गी

निगम ने उद्यान के रखरखाव, सुरक्षा बोटिंग, टॉय टे्रन तथा बोटिंग के लिए टेंडर जारी किए थे लेकिन योग्य कम्पनियों नहीं मिलने के कारण टेंडर निरस्त कर दिया गया। निगम ने पुन: टेंडर आमंत्रित किए। तीन कम्पनियों ने इसके लिए आवेदन किया।

एक कम्पनी अंतिम चरण में भी पहुंची है लेकिन आचार संहिता के कारण उसे वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया जा सका। कम्पनी ने सालाना 2.80 लाख रुपए का ऑफर निगम को दिया है। इसी फर्म ने सुभाष उद्यान का निर्माण भी किया है।

लेकिन 23 अक्टूबर को पहले ही दिन निगम को 12 हजार 350 रुपए की आय टिकटों के जरिए हुई थी। इसके हिसाब से एक माह में 3 लाख 70 हजार 500 रुपए और एक साल में 44 लाख 46 हजार रुपए की आय होने का अनुमान है।

कमाई का यह आंकड़ा तो तब है जब उद्यान में कै फेटेरिया, ट्ॉय टै्रन व बोटिंग शुरु ही नहीं हुई है। पार्र्किंग के शुल्क भी वसूला जाएगा। यह सुविधाएं शुरु होने के बाद दर्शकों की भीड़ बढ़ेगी और कमाई में इजाफा होगा। सुभाष उद्यान नगर निगम के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित होगा।