
पुष्कर मेला 2018 : हारमोनी मैराथन का हुआ आयोजन
अजमेर. अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले के दौरान ख्वजा साहब की दरगाह से पुष्कर तक हारमोनी मैराथन का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर अबु सूफि यान चौहान ने बताया कि पुष्कर मेले के दौरान तीसरी बार हारमोनी मैराथन ख्वाजा साहब की दरगाह से आरम्भ होकर पुष्कर स्थित ब्रह्मा मन्दिर पहुं और मेला मैदान में सम्पन्न हुई।
इस का रन धावकों के लिए लगभग 21 किलोमीटर रहा। स्कूली विद्यार्थियों के लिए मिनी मैराथन तीन किलोमीटर की हुई। विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान दिए गए। राज्य आपदा मोचक दल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप प्रथम एवं द्वितीय, राजस्थान पुलिस, हाडी रानी बटालियन, आयकर विभाग एवं सिविल डिफेंस के लगभग 600 धावक तथा आम नागरिकों ने मैराथन में भाग लिया। इस दौरान जिला कलक्टर आरती डोगरा व पुलिस अधिकारी, अन्य अधिकारी, गणमान्यजन भी शामिल हुए। मतदान का भी दिया संदेश हारमोनी मैराथन के माध्यम से मतदान का संदेश भी दिया नागरिकों को मतदान के लिए जागरूक करने में इस दौड़ की विशेष भूमिका रही। सम्पूर्ण मैराथन मार्ग पर 10 स्थानों पर धावकों के लिए ड्रिंक्स की व्यवस्था की गई। हारमोनी मैराथन के समापन पर हारमोनी मैराथन तथा मिनी मैराथन के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
Published on:
20 Nov 2018, 3:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.