30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Pushkar Fair 2019: प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी आई पुष्कर और ……
Play video

Pushkar Fair 2019: प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी आई पुष्कर और ……

Pushkar Fair 2019: देश-विदेश से श्रद्धालुओं का पुष्कर आना निर्बाध जारी है।प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 11 Nov 2019, 1:02 PM IST

पुष्कर का धार्मिक पुष्कर मेला कार्तिक मास के प्रबोधिनी एकादशी से पूर्णिमा तक पंचतीर्थ स्नान चल रहा है। 5 दिनों तक लगातार हजारों श्रद्धालु पवित्र पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाएंगे।देश-विदेश से श्रद्धालुओं का पुष्कर आना निर्बाध जारी है।प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए उन्होंने कहा कि भगवान ने सब कुछ दिया है तो मांगने की जरूरत नहीं है सिर्फ दर्शन करने के लिए आए हैं।

कार्तिक मास की ब्रह्म चतुर्दशी पर पवित्र पुष्कर सरोवर में कस्बे के मठ में रहने वाले संतों महंतों ने पुष्कर सरोवर में शाही स्नान की परंपरा का निर्वाह किया। सन्यास आश्रम से सेनभक्ति पीठ के अधिष्ठाता स्वामी अचलानंद के साथ साधु-संतो ने बैंड बाजों के साथ पुष्कर सरोवर के सप्त ऋषि घाट पर आकर पूजा अर्चना की तथा आस्था की डुबकी लगाई।

इससे पूर्व राम रमैया आश्रम महाराज के संत प्रेमदास ने राज बोहरा घाट पर पुष्कर आज का पूजन किया। यहां पर अरुण पाराशर ने संतों को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। यह परंपरा वर्षो से चली आ रही है। एक ओर जहां लाखों श्रद्धालु नमन पूजन स्नान करने के लिए आ रहे हैं वहीं कस्बे के मंदिरों में रहने वाले समस्त संत अपने-अपने स्तर पर पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर शाही स्नान की परंपरा को कायम रखे हुए हैं।