29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pushkar Fair 2019 : मेले में पांच, सडक़ों पर घूम रहे 500 से अधिक मवेशी

पुष्कर में पशु मेला शुरू, पशुपालकों को हो रही परेशानीमवेशी बन सकते है दुर्घटनाओं का कारण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 31 Oct 2019, 12:10 PM IST

If animals found roaming on the road, the owner will be fined

If animals found roaming on the road, the owner will be fined

अजमेर. पुष्कर में पशु मेला शुरू हो गया है। इसमें मुख्य बात यह है कि मेले में अभी तक बमुश्किल पांच गोवंश पहुंचा है, लेकिन पुष्कर की सडक़ों पर 500 से अधिक मवेशी घूम रहे है। इसके कारण स्थानीय लोगों के साथ मेले में आने वाले पशुपालकों को भी परेशानी हो रही है।
पशु मेले में अभी तक 300 के करीब पशु मेले पहुंचे है। मेला मैदान में जगह-जगह पशुपालकों ने अपने लिए स्थान रोकना शुरू कर दिए है। दीपावली की सुबह से ही मेले में पशुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। आगामी दो दिनों में इनकी संख्या बढऩे की उम्मीद है। मेला ग्राउण्ड सहित मुख्य सडक़ों पर लावारिस गोवंश का जमावड़ा लगा हुआ है। यह मवेशी मेले में आए पशुपालकों के लिए भी परेशानी का सबब बन रहे है। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जगह-जगह बैठे चारा बेचने वाले

पुष्कर में जगह-जगह चारा बेचने वाले बैठे है। रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों से चारा विक्रेता हाथ लगवाकर पैसे ले लेते है। इसके बाद वहां पर लगे मवेशियों के झुंड में चारा डाल देते है। इसके कारण वह मुख्य रोड के आस-पास ही घूमते रहते है। इसी प्रकार पुष्कर बस स्टैण्ड पर भी मवेशियों का जमावड़ा लगा हुआ है। इससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।

मेला मैदान में तैयारी जोरों पर

पुष्कर पशु मेले में तैयारी जोरों पर चल रही है। जगह-जगह टेंट और शामियाने लग गए है। रेतीले धोरों में दूर-दूर तक लगे टेंट और तिरपाल आदि दिखाई दे रहे है। हालांकि वर्तमान में अधिकांश टेंट खाली पड़े है। आगामी दिनों में इसमें ऊंट, घोड़े सहित कई पशु दिखाई देंगे। हालांकि प्रशासन की ओर से वहां पर पानी की खेळी और लाइट आदि लगवा दी है।