30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Pushkar Fair 2019: रैंप पर दिखेगा फैशन डिजाइनर रूमा देवी का जलवा
Play video

Pushkar Fair 2019: रैंप पर दिखेगा फैशन डिजाइनर रूमा देवी का जलवा

कपड़े पहनकर मॉडल्स कैटवॉक करेंगे। इनमें धाबला और पट्टू सबसे अमह होगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 7 Nov 2019, 10:42 AM IST

अजमेर. प्रदेश के कई गांवों की 20 हजार से ज्यादा महिलाओं की रोल मॉडल (role modal) बनी रूमा देवी का जलवा गुरुवार को पुष्कर मेले (pushkar mela) में नजर आएगा। बाडमेर की फैशन डिजाइनर रूमा देवी और उनकी समूह के बनाए कपड़े पहनकर मॉडल्स कैटवॉक (cat walk) करेंगे। इनमें धाबला और पट्टू सबसे अमह होगा।

बाडमेर की रूमा देवी का 17 साल की उम्र में विवाह हो गया था। वह स्कूल शिक्षा भी पूरी नहीं कर पाई। उन्होंने बाडमेर के मंगला की बेड़ी गांव सहित तीन जिलों की 20 हजार से ज्यादा महिालओं को आर्थिक स्वावलंबन में सहयोग किया।

रूमा देवी और उनकी टीम में शामिल महिलाओं ने ग्रामीण पोशाक तैयार की। इनमें बैग्स और अन्य शामिल हैं। साल 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रूमा देवी को नारीशक्ति पुरस्कार प्रदान किया। रूमा देवी के यह उत्पाद उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला चुके हैं।

पुष्कर मेले में दिखेगा जलवा
रूमा देवी और उनकी टीम द्वारा तैयार ग्रामीण परिधान का जलवा पुष्कर मेले में नजर आएगा। विशेष रूप से धाबला और पट्टू शामिल हैं। धाबला ऊन की कताई-बुनाई और रंगाई-कशीदाकारी कर बनाई जाती है।

यह वस्त्र पहनकर मॉडल्स कैट वॉक करेंगे। पुराने परिधानों (old dresses)को नए अंदाज में पेश किया जाएगा। शाम 7 बजे मेला ग्राउन्ड पर यह फैशन शो (faishon show) होगा। शो डिजाइन खुद रूमा देवी और शो प्रजेंटर विक्रम सिंह हैं।