30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pushkar Fair 2019 : आध्यात्मिक यात्रा मार्ग को लेकर माथापच्ची

Pushkar Fair 2019: कार्तिक मास की एकादशी (Ekadashi of Kartik month) को होना है आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 2 Nov 2019, 11:39 AM IST

pushkar lake

pushkar lake

पुष्कर मेला : कार्तिक मास की एकादशी (Ekadashi of Kartik month) को होना है आयोजन
पुष्कर. कार्तिक मास की पवित्र प्रबोधिनी एकादशी तिथि 8 नवम्बर को प्रात: संत, महंत तथा कई धर्मानुयायियों की उपस्थिति में प्रस्तावित आध्यात्मिक पदयात्रा( Spiritual walk ) के मार्ग को लेकर जिला प्रशासन को काफी माथापच्ची करनी पड़ रही है। यही वजह है कि अभी तक यात्रा मार्ग को लेकर असमंजस (Confusion) है।

Read More: Pushkar mela 2019: धोरों में मचेगी सांस्कृतिक आयोजन की धूम

यात्रा को लेकर हुई बैठक में गुरुद्वारा के पीछे से परिक्रमा मार्ग,ब्रह्म चौक ब्रह्मा मंदिर से मेला मैदान के मार्ग तक यात्रा निकालने का सुझाव दिया था। लोगों का कहना था कि मेले की भीड़ के चलते बाजार से यात्रा निकालने पर परेशानी होगी। बैठक में कुछ लोगों ने बताया था कि इस आध्यात्मिक यात्रा का मकसद मेले (international pushkar fair 2019)में आध्यात्म वातावरण के साथ-साथ संत-महंतों का सम्मान करना भी है। लोगों ने यह यात्रा गुरुद्वारा से नए रंगजी मंदिर, वराह घाट, गऊ घाट से ब्रह्मा मंदिर से मेला मैदान (mela ground) तक निकालने का सुझाव था। मामला जिला कलक्टर पर छोड़ दिया गया था।

Read More: Pushkar Fair 2019: पुष्कर मेले में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर बिखेरेंगे सुरों का जलवा
परिक्रमा मार्ग पर गत तीन दिनों से सीवरेज का पानी बह रहा है। ऐसे में पूरा रास्ता बदहाल है। है। वैसे पालिका स्तर पर सीवरेज के पानी का बहाव रोक दिया गया है, लेकिन गीली मिट्टी कीचड़ में बदल सकती है। प्रशासन यह यात्रा पुष्कर के मुख्य बाजार से निकालने पर विचार कर रहा है। शुक्रवार को मेला मजिस्ट्रेट देविका तोमर व अतिरिक्त मेला मजिस्ट्रेट नित्या ने यात्रा मार्ग का मौका देखा। बैठक में चर्चा की गई,लेकिन अंतिम निर्णय नहीं हो पाया।

Read More: पुष्कर मेला कबीर कैफे,रूमा देवी, ममै खान, रवि पंवार, कैलाश खेर, गुलाबों सहित अनेक