29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pushkar- पूरा गांव पी रहा था चोरी का पानी

लीलासेवड़ी में 39 सार्वजनिक नल पॉइंट के बाद भी 215 अवैध कनेक्शन से की जा रही पानी की चोरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 3 Aug 2019, 7:28 PM IST

Pushkar- The whole village was drinking stolen water

Water stolen

पुष्कर (अजमेर). निकटवर्ती ग्राम लीलासेवड़ी में जलदाय विभाग की ओर से 39 सार्वजनिक नल पॉइंट लगाने के बाद भी 60 घरों में 215 अवैध कनेक्शन लेकर लगभग पूरा गांव बीसलपुर के पानी की वर्षों से चोरी कर रहा था। इस दौरान जलदाय विभाग के कई अधिकारी आए लेकिन मामला उजागर होने के बाद भी कोई कानूनी कार्रवाई तक नहीं की गई। यही कारण रहा कि पुष्कर तीर्थ के हिस्से का लाखों लीटर पानी धड़ल्ले से चोरी करके करके सरकार को लाखों रुपए के राजस्व की चपत लगाई जा रही थी।


ऑनलाइन पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर लीलासेवड़ी में जांच की तो विभागीय अधिकारियों के होश उड़ गए। यहां 60 घरों में 215 अवैध जल कनेक्शन मिले। यानी प्रत्येक घर में औसतन तीन से अधिक अवैध कनेक्शन लेकर लाखों लीटर जल की चोरी की जा रही थी। यहां तक कि अवैध कनेक्शन से पाइप लाइन कई जगह से छलनी हो चुकी थी। सभी 215 अवैध कनेक्शन काट दिए गए लेकिन किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नही की गई है।

जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता भोला सिंह की मानें तो 60 घरों के इस लीला सेवड़ी गांव में भौगोलिक स्थिति के आधार पर पानी के लिए 93 सार्वजनिक नल पॉइंट लगाई गई है ताकि कोई पानी के लिए परेशान न हो। इसके बाद भी विभाग की पाइप लाइन को छलनी करके 60 घरों में 215 अवैध जल कनेक्शन ले लिए थे। एक ओर पूरा पुष्कर कस्बा पानी को तरस रहा था वहीं लीलासेवड़ी में कथित मिलीभगत से धड़ल्ले से पानी के पानी की चोरी की जा रही थी।

निरीक्षण करते तो खुल जाती पोल
लीला सेवड़ी गांव में टंकी से डाली गई पाइप लाइन जंग लगने से बुरी तरह से गल चुकी है। मौके के हालातों से ऐसा प्रतीत होता है कि जलदाय विभाग के किसी अधिकारी ने पाइप लाइन के रखरखाव को लेकर कभी निरीक्षण ही नहीं किया जिससे पानी की चोरी का सिलसिला बढ़ता ही गया।

सख्ती के बीच जल की चोरी उजागर
जलदाय विभाग की सहायक अभियंता सुचित्रा गोठवाल व कनिष्ठ अभियंता भोलासिंह ने जल चोरी की सूचना पर जांच की तो पम्प हाउस के सामने सडक़ पर पूर्व के काटे गए कनेक्शन को अवैध रूप से चालू करके रेस्टोरेन्ट में चोरी का जल लेने का गंभीर मामला सामने आया। पूछें जाने पर अनुबंध पर पम्प चलाने वाले चीनू ने अवैध पानी लेना बताया। जांच की जा रही है।

इनका कहना है
गांव में 39 सार्वजनिक नल पॉइंट लगाए गए हैं इसके बाद भी 60 घरों में 215 अवैध कनेक्शन लेकर जल की चोरी की जा रही थी।
सभी काट दिए गए।

- भोलासिंह, कनिष्ठ अभियंता जलदाय विभाग पुष्कर