16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोले सांसद शर्मा…मोदी को लगा बुरा तो मत लगते राहुल गांधी के गले

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 24 Jul 2018, 10:10 AM IST

raghu sharma critics

raghu sharma critics

अजमेर

सांसद डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भारतीय संस्कृति के अनुसार मिलने पहुंचे थे। लेकिन मोदी को गले मिलने में शर्म क्यों आ रही थी। मोदी जब पाक पीएम नवाज शरीफ से मिलते हैं तब कोई दिक्कत नहीं आती।

सांसद रघु शर्मा ने राजस्थान पत्रिका से हुई खास बातचीत में कहा कि राहुल गांधी के मोदी से गले मिलने के मुद्दे को भाजपा जबरन राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है जो कि स्वस्थ राजनीति का परिचायक नहीं है। देश की संस्कृति में किसी से गले मिलना कोई अपमान नहीं है। राजनीतिक दलों में विचारधाराओं का अंतर होता है, इसे दुश्मनी नहीं समझना चाहिए। मोदी जब जयपुर आए थे उन्होंने मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत को गले लगाया था तब कांग्रेस ने इस प्रकार की कोई बात नहीं की थी।

शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने हाल ही में हुए उपचुनावों में 22 में से 20 जगह कांग्रेस को विजय दिलाई है। जनता मौजूदा राज से खुश नहीं है। जो वादे किए वह पूरे नहीं किए गए। अब मोदी आएं या शाह प्रदेश की जनता भाजपा को आईना दिखा देगी।
कांग्रेस आने वाले चुनाव के लिए तैयार है मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में हंगामे के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के माहौल का संकेत है। प्रतिस्पद्र्धा होती है तो कार्यकर्ताओं की महत्वाकांक्षाएं भी जगती हैं।

सांसद डॉ. शर्मा ने किया जनसंवाद
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं सांसद डॉ रघु शर्मा ने जिला कलक्ट्रेट स्थित सांसद सुविधा केंद्र में आम जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनसंवाद किया। जनसंवाद कार्यक्रम में आम जनता ने विभिन्न समस्याएं रखी। सांसद रघु शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को फ ोन कर अधिकांश समस्याओं का निस्तारण किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती, अजमेर देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विजय जैन, महासचिव शिव कुमार बंसल, ललित भटनागर, शक्ति प्रताप सिंह राठौड़, कुलदीप कपूर, राजीव शर्मा, हनीश मारोठिया, सबा खान, कैलाश कोमल आदि मौजूद रहे।