31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोले रघु शर्मा…सेवादल देगा भाजपा को कड़ी टक्कर, यूं करेंगे लोकसभा चुनाव में मुकाबला

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 8 Feb 2019, 8:42 PM IST

congress sevadal programme

congress sevadal programme

अजमेर.

लोकसभा चुनाव में सेवादल विशेष भूमिका निभाएगा। देश में साम्प्रदायिक ताकतों से मुकाबला करने के लिए सेवादल के कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके अनुरूप सेवादल कार्यकर्ता देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे। यह बात चिकित्सा व जनसंपर्क मंत्री डॉ .रघु शर्मा ने कही। वह कांग्रेस सेवादल के 13 व 14 फरवरी को होने वाले महाअधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने अजमेर के कायड़ स्थित विश्राम स्थली पहुंचे थे। जायजा लेने केबाद शर्मा पत्रकारों से मुखातिब थे।

लड़ाने वाली ताकतों की देश में कोई जगह नहीं

शर्मा ने कहा कि देश में जिस तरह नफरत, साम्प्रदायिकता व स्वार्थ की राजनीति भाजपा ने की है उसका मुकाबला करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वार्थ के लिए एक दूसरों को लड़ाने वाली ताकतों की देश में कोई जगह नहीं है। यह देश की एकता व अखंडता के लिए खतरा है। शर्मा ने कहा कि चुनावी आगाज अजमेर की पावन धरा से होगा। राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतरने से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

जुमले बाजी जनता समझ चुकी

शर्मा ने कहा कि मोदी के जुमले बाजी अब जनता समझ चुकी है। किसानों के प्रति भाजपा के पास कोई प्लान नहीं है। बजट में भी किसानों को कुछ नहीं दिया गया है। इससे पहले डॉ. शर्मा ने प्रशिक्षण की तैयारियों का जायजा लिया।

यह होगा कार्यक्रम

-सेवादल का छठा महाअधिवेशन गतिविधियांहोंगी 13 व 14 फरवरी को

-बौद्धिक स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा

-13 को गहलोत व पायलट करेंगे उद्घाटन

-14 को राहुल गांधी समापन पर आएंगे

- 50 हजार कार्यकर्ता जुटेंगे अजमेर में
-