
अजमेर. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार दोपहर में जिले के बांदनवाड़ा आएंगे। वे कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला के लिए सभा को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसके पहले विधानसभा चुनाव में अजमेर से ही प्रचार की शुरूआत की थी। कांग्रेस अध्यक्ष गांधी 26 नवम्बर को यहां आए थे। उन्होंने अजमेर में दरगाह की जियारत की थी। वहीं पुष्कर में सरोवर का पूजन कर ब्रह्मा मंदिर के दर्शन भी किए थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी सभा को संबोधित नहीं किया था। इसके बाद वे कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित सेवादल के अधिवेशन में शामिल होने के लिए फरवरी के दूसरे सप्ताह में अजमेर आए थे। इस बार राहुल गांधी जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र के बांदनवाड़ा में आ रहे है। उल्लेखनीय है कि अजमेर में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रेल को मतदान होगा।