
Lok Sabha CG 2019: BJP make fun of Rahul Gandhi tweet going viral
अजमेर.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत धार्मिक नगरी अजमेर से ही की थी। लगभग दो माह बाद पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में वे एक बार फिर अजमेर आ रहे हैं। राहुल गुरुवार को जिले के बांदनवाड़ा कस्बे में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सभा को लेकर कांग्रेस ने तैयारी प्रारंभ कर ली है।
लोकसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत में राहुल १४ फरवरी को अजमेर आए। उन्होंने यहां पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में आने वाली कायड़ विश्राम स्थली पर कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अधिवेशन में संबोधित किया। भले ही यह सेवादल का अधिवेशन था लेकिन राहुल ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया था।
यहीं किया था गौत्र का खुलासा
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भी राहुल गांधी धार्मिक यात्रा पर अजमेर-पुष्कर आए। उन्होंने पहली बार अपने गौत्र का खुलासा भी ब्रह्मा की नगरी पुष्कर में किया था। राहुल २६ नवंबर २०१८ को अजमेर आए। उन्होंने यहां ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में मत्था टेकर कांग्रेस की जीत के लिए दुआ की। इसके बाद वे तीर्थराज पुष्कर गए। यहां सरोवर पर पूजा अर्चना की और ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए।
योगी ने भी की थी सभा
उल्लेखनीय है कि बांदनवाड़ा मसूदा विधानसभा क्षेत्र में आता है। विधानसभा चुनाव में भाजपा के फायर ब्रॉड नेता और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस विधानसभा क्षेत्र के बिजयनगर में सभा को संबोधित किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव में अजमेर में भी सभा को संबोधित किया था।
Published on:
24 Apr 2019 04:22 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
