30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे भर्ती…अब खुद चेक कीजिए अपना फार्म, रिजेक्ट हुआ या अप्रूव्ड

समय पर आवेदन पत्रों की जांच हो पाई और न ही पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत परीक्षाएं आयोजित की जा सकी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 13 Jul 2018, 10:45 AM IST

railway jobs

railway jobs

अजमेर

रेलवे में लगभग 90 हजार पद के लिए भर्ती प्रक्रिया आखिर कुछ माह की देरी से शुरू हो गई है। भर्ती के लिए आए लगभग 2 करोड़ 37 लाख आवेदन पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार हुए या खारिज इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर जारी भी कर दी है।

रेलवे में सहायक लोको पायलट व तकनीशियन ग्रेड के 26 हजार 502 पद एवं ग्रुप डी के 62 हजार 907 पद के लिए अधिसूचना फरवरी में जारी की थी। इसके साथ ही प्रारंभिक लिखित परीक्षा अप्रेल-मई में होने की घोषणा भी की गई थी। लेकिन सरकारी नौकरी के प्रति रुझान इतना ज्यादा था कि रेलवे को एक माह में ही दो करोड़ 37 लाख आवेदन मिल गए।

इतनी अधिक संख्या में आवेदन की वजह से रेलवे का समयबद्व कार्यक्रम पूरी तरह गड़बड़ा गया। इस कारण न तो समय पर आवेदन पत्रों की जांच हो पाई और न ही पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत परीक्षाएं आयोजित की जा सकी।

20 जुलाई तक देखें स्थिति

देश के समस्त 21 रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी अधिकृत वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के आवेदन की स्थिति अपलोड कर दी है। इसमें आवेदन स्वीकार होने के साथ जिन अभ्यर्थियों का आवेदन खारिज किया गया है उसकी कारण सहित जानकारी डाल दी गई है। वेबसाइट पर यह जानकारी 20 जुलाई रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद लिंक हटा दिया जाएगा।

ग्रुप डी के लिए सर्वाधिक आवेदन

रेलवे में सहायक लोको पायलट और तकनीशियन ग्रेड के लिए लगभग 47 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था लेकिन ग्रुप डी के तहत खलासी, पॉइंटमैन, गेटमैन, ट्रेक मेंटेनर, पोर्टर सहित इसके समकक्ष पदों के लिए रिकार्ड 1 करोड़ 90 लाख अभ्यर्थियों ने फार्म भर दिए। हालांकि ग्रुप डी के लिए शैक्षणिक योग्यता महज दसवीं पास रखी गई है लेकिन आवेदन करने वालों में स्नातक और स्नात्तकोत्तर अभ्यर्थी भी शामिल है। ग्रुप डी भर्ती के लिए आई आवेदन की बाढ़ की वजह से ही परीक्षा कार्यक्रम में भी देरी हो गई।
फिलहाल परीक्षा तिथि तय नहीं

आवेदन पत्रों की जांच के बाद अब रेलवे ने परीक्षा कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया है। हालांकि फिलहाल परीक्षा की तिथि तय नहीं हुई है लेकिन परीक्षाएं अगस्त के अंतिम सप्ताह और सितम्बर में आयोजित होगी।

आवेदन पत्रों की जांच का कार्य पूरा हो गया है। अभ्यर्थियों के आवेदन की स्थिति वेबसाईट पर अपलोड कर दी है। आवेदन स्वीकार हुआ या खारिज अभ्यर्थी स्वयं ही देख सकते हैं। लिखित परीक्षाएं अगस्त अंत अथवा सिंतबर में शुरु होगी।
-आलोक कुमार मिश्र, अध्यक्ष रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर