29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain @ Ajmer: दिनभर तेज धूप, शाम को तेज हवा संग फुहारें

तेज धूप और गर्मी का असर दिखा। शाम को आसमान पर बादलों ने डेरा डाल दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 21 Apr 2019, 7:37 PM IST

rain shavers in ajmer

rain shavers in ajmer

अजमेर.

दिनभर तेज धूप और गर्मी के बाद रविवार शाम मौसम पलट गया। शहर के इलाकों में तेज हवा संग फुहारें गिरी। मौसम में हल्की ठंडक हो गई। उधर अधिकतम तापमान बढ़ता हुआ 39.0 डिग्री पर पहुंच गया। इसमें पिछले चार दिन में 10.6 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है।

अरब सागर में चक्रवाती परिसंचार के चलते पिछले सप्ताह शहर में तेज हवा संग अंधड़ और बरसात ने भिगोया। इससे मौसम में हल्की ठंडक भी बनी रही। बीते दो-तीन में मौसम में फिर गर्माहट बढ़ गई थी। रविवार को भी सुबहर से सूरज ने तपाया। तेज धूप और गर्मी का असर दिखा। शाम को आसमान पर बादलों ने डेरा डाल दिया। करीब 7 बजे तेज गर्जना के साथ बादल बरसे। वैशाली नगर, पंचशील, माकड़वाली रोड, जयपुर रोड और अन्य इलाकों में हवा संग फुहारें गिरी। निकटवर्ती घूघरा, कायड़, गेगल और अन्य क्षेत्रों में टपका-टपकी हुई। बादल छाने, हवा चलने से चलते गर्मी का असर कम महसूस हुआ। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा।

10.6 डिग्री बढ़ा पारा
सूरज की प्रचंडता और गर्मी के चलते अप्रेल के पहले पखवाड़े में तापमान 37 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ था। धूप की तपन के चलते तापमान उबल रहा था। बीते सप्ताह बादल छाने, टपका-टपकी और हवाएं चलने से मौसम पर जबरदस्त असर हुआ। इससे तापमान लुढकऱ 28.4 डिग्री तक पहुंच गया। 18 से 21 अप्रेल तक तक सूरज की तपन फिर बढ़ गई। इससे तापमान में फिर से करीब 10.6 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है।

पिछले दिनों में तापमान
17 अप्रेल-28.4
18 अप्रेल-31.1
19 अप्रेल-32.0
20 अप्रेल-35.5
21 अप्रेल-39.0