29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

(Rain)बारिश का अस्पताल में कहर: मशीनों का पानी ने किया ‘एक्सरे Ó

अजमेर के जेएलएन अस्पताल में एक्सरे कक्षों में भरा दो से तीन फीट पानीसीटी स्कैन मशीन भी पानी में, डेढ़ फीट पानी भरा कक्ष में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 1 Aug 2019, 4:53 PM IST

rain-hevok-in-hospital

(Rain)बारिश का अस्पताल में कहर: मशीनों का पानी ने किया 'एक्सरे Ó


चन्द्र प्रकाश जोशी
अजमेर. अजमेर (Ajmer) में लगातार ढाई घंटे हुई मूसलाधार बारिश (Rain)ने जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भी कहर बरपा दिया। यहां एक्सरे कक्षों में करीब दो-तीन फीट पानी भरने से खतरा उत्पन्न हो गया। हालात यह रहे कि सीटी स्कैन में भी करीब डेढ़ फीट पानी भर गया। एक्सरे, सीटी स्कैन कक्षों में करंट के हालात बन गए। वहीं पूरे अस्पताल (Hospital) परिसर नालों के रूप में बहने लगा।
जेएलएन (Jln)अस्पताल में गुरुवार को सुबह बारिश शुरू होने आधे घंटे में ही अस्पताल परिसर में पानी भरना शुरू हो गया। छतों एवं बाहर से पानी अस्पताल परिसर में घुसता गया और देखते-देखते पानी कमरों, गैलरी, लैब, में भर गया। अस्पताल के ज्यूरिस्ट विभाग, गैलरी, ईएनटी हॉल, चिकित्सकों (Doctors)के आउटडोर कक्षों, लैब, सेन्ट्रल लेबोरेटरी, इसके बाहर गैलरी, सीटी स्कैन कक्षों, सभी एक्सरे कक्षों में करीब एक से दो फीट तक पानी भर गया। आउटडोर कक्षों के साथ हॉल में पानी भर गया। नेत्र रोग विभाग, सर्जरी विभाग, ऑर्थोपेडिक विभाग की ओपीडी, कमरों में पानी भर गया। नागौर जिले के मेड़ता, डेगाना, कुचामन, अजमेर के पालरा, शहर सहित कई मरीजों का दर्द देखते ही झलक रहा था। नेत्र रोग विभाग में चिकित्सक पानी में पैर लटकाए मरीजों की आंखों की जांच कर रहे थे, तो कुछ उपचार।

दवा स्टोर में भरा पानी, जनऔषधि केन्द्र भी लबालब

(Opd)ओपीडी हॉल के पास बने दवा स्टोर में पानी भर गया, नीचे की रैक में रखी दवाइयां पानी में डूब गई। जऔषधि केन्द्र में भी पानी भर गया, यहां भी दवाइयों को नुकसान पहुंचा लेकिन समय रहते उन्हें ऊपर रख दिया गया।

वस्त्र भण्डार में गिरा बक्सा, नए वस्त्रों को नुकसान

अस्पताल के वस्त्र भंडार में भी नए वस्त्रों को नुकसान हुआ, यहां बॉक्स गिरने से नुकसान हो गया।

करंट का खतरा, पानी में डूबे तार

एक्सरे कक्ष में करंट का खतरा उत्पन्न हो गया। बिजली के चैम्बर व तार तक पानी छूने पर तुरंत प्रभाव से तकनीशियन को बाहर निकाला।